चोरी करवाकर फिरौती वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कमलापुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, तीन आरोपी गिरफ्तार

सूत्रों की मानें तो क्षेत्र में सक्रिय है चोरी कर फिरौती वसूलने वाले संगठित गिरोह
देवास | 11 जनवरी 2026 देवास जिले में चोरी कर फिरौती वसूलने वाले एक संगठित गिरोह का थाना कमलापुर पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी कर उसके बदले फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फिरौती की राशि एवं चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त गिरोहों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 जनवरी 2026 को ग्राम बड़ी निवासी दिलीप पिता कल्याण जादव ने थाना कमलापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 जनवरी को उसके खेत के सामने खड़ी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक एमपी 09 बीएम 8783) अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी कर ली गई।
फरियादी ने बताया कि अगले दिन आरोपियों ने फोन कर मोटरसाइकिल लौटाने के बदले ₹15 हजार की मांग की। आरोपियों द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर राशि ऑनलाइन ट्रांसफर करने के बावजूद मोटरसाइकिल वापस नहीं की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कमलापुर में अपराध क्रमांक 12/2026 धारा 308(2), 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बागली सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी कमलापुर उप निरीक्षक एस.एस. मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम कुमारिया थाना पीपलरावां क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से फिरौती की गई राशि ₹15,000, चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल तथा वारदात में प्रयुक्त दूसरी मोटरसाइकिल बरामद की गई है। कुल जप्त मशरूका की कीमत लगभग ₹1.35 लाख बताई गई है। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
-
कृष पिता जितेंद्र हाडा (19 वर्ष) निवासी कुमारिया बनवीर
-
अविनाश सिसोदिया पिता जितेंद्र सिसोदिया (21 वर्ष) निवासी पीपलरावां
-
अरविंद सेंधव पिता इंदर सिंह सेंधव (25 वर्ष) निवासी ग्राम बावड़िया, थाना पीपलरावां
कमलापुर पुलिस टीम व सायबर सेल की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कमलापुर उप निरीक्षक सर्जन सिंह मीणा, प्रधान आरक्षक राजेंद्र शर्मा, सत्यप्रकाश मिश्रा, आरक्षक अरुण वर्मा, दिलीप तथा सायबर सेल से प्रधान आरक्षक सचिन चौहान की सराहनीय भूमिका रही।




