इंदौरदेवासदेवासमध्य प्रदेशराजनीतिलोकल न्यूज़

जहरीले पानी से 20 मौतों पर कांग्रेस का हल्ला बोल

देवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस, 11 जनवरी को इंदौर में प्रदेश स्तरीय पैदल मार्च की घोषणा

देवास/इंदौर। इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित एवं जहरीले पानी के सेवन से अब तक 20 नागरिकों की मौत और एक हजार से अधिक लोगों के बीमार होने की गंभीर घटना ने सियासी तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे आपराधिक लापरवाही करार दिया है। देवास में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए 11 जनवरी 2026 को इंदौर में प्रदेश स्तरीय पैदल मार्च निकालने की घोषणा की।

कांग्रेस के अनुसार यह पैदल मार्च बड़ा गणपति मंदिर से प्रारंभ होकर राजवाड़ा चौक स्थित मां अहिल्याबाई होलकर प्रतिमा स्थल तक निकाला जाएगा। मार्च में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, विधायक, पार्षद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

महापौर और मंत्री के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस ने इस घटना के लिए नगर निगम और राज्य सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए इंदौर के महापौर को असफल बताते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की है। साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर अमर्यादित भाषा और असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उनसे भी पद छोड़ने की मांग की गई।

मुआवजे को बताया अपमानजनक

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को दिए जा रहे 2 लाख रुपये के मुआवजे को नाकाफी और अपमानजनक बताया। कांग्रेस ने प्रत्येक मृतक परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

न्यायिक जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराए जाने और दोषियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की।

सड़क से सदन तक संघर्ष

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित पैदल मार्च केवल विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि जनता के जीवन और सम्मान की लड़ाई है। पार्टी का कहना है कि जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलता और दोषियों को सजा नहीं होती, तब तक कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेगी।

टीना शर्मा विशेष संवाददाता

मैं, टीना शर्मा, SIT प्रमुख मध्यप्रदेश, यह बताते हुए अत्यंत गर्व का अनुभव कर रही हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से लंबे समय से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दीर्घ पत्रकारिता यात्रा में ट्रुथ 24 ने सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी समस्याओं तक, आमजन की आवाज़ को मजबूती और निर्भीकता के साथ उठाने का जो मंच इस संस्थान ने मुझे प्रदान किया, वह मेरे लिए गौरव और सम्मान की बात है। प्रधान संपादक राजेश धनेचा के कुशल, दूरदर्शी और सशक्त मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल मूल्यों को जीवंत बनाए रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करने वाला एक सशक्त जनमंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ और आशा करती हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। – Tina Sharma SIT Head, Madhya Pradesh Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!