इंदौरक्राइमखरगोनटॉप न्यूज़मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

हाईवे जाम में उग्रता, बहस के बाद पुलिस का हल्का बलप्रयोग, मिनटों में छंटा चक्काजाम

शराब ठेकेदार के वाहन से टक्कर का आरोप, घायल के इलाज के लिए 15 लाख से अधिक की मांग

चित्तौड़गढ़–भुसावल हाईवे डेढ़ घंटे बाधित, बसों व भारी वाहनों के थमे पहिये

खरगोन। शहर के बिस्टान रोड पर शनिवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कथित रूप से शराब ठेकेदार के बोलेरो वाहन से हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक के परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। घायल युवक की हालत में तीन सप्ताह बाद भी सुधार न होने और इलाज में भारी खर्च से नाराज परिजनों ने बिस्टान नाके पर प्रदर्शन करते हुए उपचार के लिए खर्च की गई करीब 15 लाख रुपये से अधिक की राशि की मांग की।

प्रदर्शन के चलते चित्तौड़गढ़–भुसावल हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान यात्री बसों, भारी वाहनों सहित चार पहिया व दो पहिया वाहनों के पहिये थम गए। कई छोटे वाहन चालक गलियों से रास्ता बदलकर निकलते नजर आए।

पथराव व हंगामे से बिगड़े हालात

चक्काजाम के दौरान प्रदर्शनकारियों का आक्रोश बढ़ गया। शाम करीब 5.30 बजे एक यात्री बस पर पथराव किया गया, वहीं शासकीय शराब दुकान पर भी हंगामा करने का प्रयास हुआ। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासनिक अधिकारियों के संकेत पर मौके पर तैनात पुलिस बल ने हल्का बलप्रयोग किया, जिससे प्रदर्शनकारी मिनटों में तितर-बितर हो गए। इस दौरान तीन से चार लोगों को हिरासत में लिया गया।

मौके पर डिप्टी कलेक्टर अनिल जैन, एसडीओपी रोहित लखारे और टीआई बीएल मंडलोई मौजूद रहे। करीब डेढ़ घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस-प्रशासन की समझाइश से मार्ग पर आवागमन सुचारु कराया गया।

क्या है मामला

घायल युवक सावन पिता कमल की मां कुसुम बाई और रिश्तेदार रोहित गरासे ने बताया कि 17 दिसंबर को बोरखेड़ा निवासी सावन और दिलीप डावर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान शराब ठेकेदार के वाहन से उन्हें जानबूझकर टक्कर मारी गई। हादसे में दिलीप को मामूली चोटें आईं, जबकि सावन के पेट में गंभीर जख्म हुआ। इलाज पर अब तक 15 लाख रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं, इसके बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं है।

परिजनों का आरोप है कि जमीन गिरवी रखकर इलाज कराया गया, अब आगे उपचार कराने की स्थिति नहीं बची है। घटना के बाद न तो शासन-प्रशासन की ओर से कोई मदद मिली और न ही शराब ठेकेदार ने कोई आर्थिक सहायता दी। गरीब किसान परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है और बेटे की सेहत को लेकर गहरी चिंता में है।

यात्रियों को हुई भारी परेशानी

चक्काजाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बसों में बैठे बच्चों व महिलाओं का हवाला देने के बाद भी रास्ता नहीं मिलने पर यात्रियों और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस होती रही। पुलिस को भी स्थिति संभालने और प्रदर्शनकारियों को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पूर्व में भी हो चुकी है घटना

उल्लेखनीय है कि इसी मामले को लेकर 17 दिसंबर को बिस्टान नाका और खंडवा रोड स्थित शराब दुकान पर पथराव की घटना भी सामने आ चुकी है। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन और तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

अंकुश महाजन ब्यूरो प्रमुख-खरगोन

ब्यूरो चीफ – खरगोन | सांध्य दैनिक Truth 24 और न्यूज़ पोर्टल 📞 संपर्क नंबर : 88789 77123 अंकुश महाजन Truth 24 न्यूज़ पोर्टल के एक समर्पित, कर्मठ और जुझारू पत्रकार हैं, जो खरगोन जिले में ब्यूरो चीफ के रूप में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। जमीनी पत्रकारिता, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी कार्यशैली की स्पष्ट पहचान है। कम समय में ही अंकुश महाजन ने अपनी सच्ची, बेबाक एवं तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से प्रशासन, आमजन और पत्रकारिता जगत में एक सशक्त पहचान स्थापित की है। वे सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों एवं ग्रामीण अंचलों की वास्तविक तस्वीर को प्रमुखता से मंच तक पहुँचाने में निरंतर सक्रिय रहते हैं। Truth 24 के मूल मंत्र “सत्य के साथ, जनता के साथ” को आत्मसात करते हुए अंकुश महाजन खबरों की विश्वसनीयता और गुणवत्ता बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनका कार्य न केवल पोर्टल की साख को मजबूत करता है, बल्कि युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। Truth 24 परिवार को ऐसे ईमानदार, निडर और प्रतिबद्ध ब्यूरो चीफ पर गर्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!