इंदौरटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

फार्मर पंजीयन अनिवार्य: बिना पंजीयन नहीं मिलेगा उर्वरक (खाद)

देवास | 26 दिसंबर 2025 जिले में किसानों को उर्वरक (खाद) प्राप्त करने के लिए फार्मर पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अपर कलेक्टर देवास ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी भू-धारी कृषकों की फार्मर आईडी बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन कृषकों का फार्मर पंजीयन नहीं होगा, उन्हें उर्वरक (खाद) उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। केवल पंजीकृत किसानों को ही खाद वितरण की सुविधा मिलेगी।

साथ ही जिन किसानों ने पहले से फार्मर पंजीयन करवा लिया है, उन्हें अपने पंजीयन का सत्यापन अवश्य कराना चाहिए। यदि पंजीयन के दौरान किसी भूमि का खसरा क्रमांक छूट गया हो, तो उसे शीघ्र अपडेट कराना आवश्यक है। सभी खसरा क्रमांकों के सही दर्ज होने पर ही किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते फार्मर पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि उर्वरक वितरण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

टीना शर्मा विशेष संवाददाता

मैं, टीना शर्मा, SIT प्रमुख मध्यप्रदेश, यह बताते हुए अत्यंत गर्व का अनुभव कर रही हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से लंबे समय से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दीर्घ पत्रकारिता यात्रा में ट्रुथ 24 ने सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी समस्याओं तक, आमजन की आवाज़ को मजबूती और निर्भीकता के साथ उठाने का जो मंच इस संस्थान ने मुझे प्रदान किया, वह मेरे लिए गौरव और सम्मान की बात है। प्रधान संपादक राजेश धनेचा के कुशल, दूरदर्शी और सशक्त मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल मूल्यों को जीवंत बनाए रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करने वाला एक सशक्त जनमंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ और आशा करती हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। – Tina Sharma SIT Head, Madhya Pradesh Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!