देवासदेशमध्य प्रदेश

राजपूताना राइफल्स की शान: लाखन सिंह राठौड़ को सेना प्रमुख ने किया सम्मानित

सोनकच्छ।देवास जिले के लिए गौरव का क्षण तब आया जब ग्राम खजुरिया कनका, तहसील सोनकच्छ निवासी एवं जय हिंद अकैडमी देवास के डायरेक्टर लाखन सिंह राठौड़ (13 राजपूताना राइफल्स) को भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी द्वारा प्रशंसा पत्र (COAS) से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह 22 मार्च को भोपाल स्थित 21 कोर मुख्यालय में आयोजित हुआ, जहां उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि देवास जिले के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी पूर्व सैनिक को इस स्तर का सम्मान मिला है।

पूर्व सैनिक लाखन सिंह राठौड़ लंबे समय से समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय हैं। वे पिछले 9 वर्षों से एक्स सर्विसमेन वेलफेयर सोसाइटी में कार्यकर्ता के रूप में जुड़े हुए हैं और शहीद परिवारों, सैनिक परिवारों तथा वर्तमान एवं पूर्व सैनिकों के साथ हर समय खड़े रहते हैं।

इसके साथ ही, वे जय हिंद अकैडमी के माध्यम से युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए निरंतर प्रेरित कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र के कई युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना साकार कर रहे हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और इसे जिले के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!