देवासमध्य प्रदेश

अमर बलिदानी राजा भाऊ महाकाल के जीवन-वृतांत व शौर्य पर महाविद्यालय में बनेगा विशेष कक्ष — विधायक डॉ. राजेश सोनकर

विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने लगभग 3 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन अतिरिक्त भवन कक्ष का विधिवत भूमि पूजन किया।

सोनकच्छ।सोनकच्छ स्थित अमर शहीद राजा भाऊ महाकाल शासकीय महाविद्यालय में गुरुवार को विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने लगभग 3 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन अतिरिक्त भवन कक्ष का विधिवत भूमि पूजन किया। साथ ही महाविद्यालय में 65 लाख रुपये की लागत से चल रहे संपूर्ण मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया।

इस मौके पर विधायक डॉ. सोनकर ने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखती है और समाज को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाती है। महाविद्यालय वह स्थान है जहां से युवाओं को जीवन की नई दिशा मिलती है, इसलिए शिक्षा के क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। इसी क्रम में सोनकच्छ महाविद्यालय में भी इन विकास कार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

विधायक डॉ. सोनकर ने कहा कि अमर बलिदानी राजा भाऊ महाकाल ने राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके त्याग, साहस और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से महाविद्यालय में उनके जीवन-वृतांत और शौर्य गाथा पर आधारित एक विशेष स्मृति कक्ष बनाने के निर्देश महाविद्यालय प्रबंधन को दिए गए हैं, ताकि युवा पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा ले सके।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता तेज सिंह बघेल, महेश पाटीदार, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मदन सिंह धाकड़, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष बहादुर चौहान, राधेश्याम गजेश्वर, मेहरवान सिंह चौधरी, सोनकच्छ मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह मनासा, रजत पाल सिंह , राजपूत, राहुल धाकड़,महाविद्यालय परिवार तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!