देवासमध्य प्रदेश

विधायक सोनकर के प्रयास से सोनकच्छ को विकास की ऐतिहासिक सौगात

सोनकच्छ। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 में सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की नई दिशा तय की गई है।

विधायक डॉ. राजेश सोनकर के प्रयासों से स्वीकृत कार्यों में कई प्रमुख मार्गों का निर्माण, चौड़ीकरण और उन्नयन शामिल है। बजट में निम्न सड़कें एवं कार्य स्वीकृत किए गए हैं—

स्वीकृत प्रमुख मार्ग

ओल्ड टोंकखुर्द बायपास मार्ग – 0.90 किमी

पगरावत से लकुमढ़ी शनि मंदिर – 3.00 किमी

चिड़ावद से ढोटा मार्ग – 14.00 किमी

भौंरासा कुलाला संवर्सी मार्ग – 1.00 किमी

बावई से ओड मार्ग – 1.20 किमी

अगेरा तालोद जामगोद ढाबला खालसा मार्ग – 14.20 किमी

आशीर्वाद हॉस्पिटल से चांदाखेड़ी मार्ग – 5.60 किमी

सोनकच्छ से कमलापुर मार्ग – 16.00 किमी

मैंडीया-जलेरिया रोड से विजयनगर  तक मार्ग निर्माण – 4.00 किमी

सोनकच्छ रेस्ट हाउस मार्ग – 1.00 किमी

इलासखेड़ी गांव से मेन रोड तक – 1.00 किमी

सोनकच्छ गंधर्वपुरी मार्ग के किमी 10/2 पर पुल निर्माण कार्य

टोंककला–टोंकखुर्द–देवली चौबारा–पटाड़िया–बेराखेड़ी फाटा–चौबारा से इकलेरा–पीपलरावा–बालोन–बेरछा मार्ग – 63.00 किमी

इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण अंचलों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा।

विकास को मिली गति

बताया जा रहा है कि इन योजनाओं के लागू होने से आवागमन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। लंबे समय से लंबित मार्गों के उन्नयन को भी प्राथमिकता दी गई है, जिससे क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी।

विधायक सोनकर के प्रयास रंग लाए

डॉ. राजेश सोनकर के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप सोनकच्छ को यह महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई है। उन्होंने विधानसभा एवं संबंधित विभागों के माध्यम से लगातार क्षेत्रीय आवश्यकताओं को शासन के समक्ष मजबूती से रखा। उनके निरंतर संवाद और सक्रिय पहल का ही परिणाम है कि बजट में क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता मिली।

प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार

इस विकासोन्मुख बजट को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा तथा  लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह की दूरदृष्टि का परिणाम बताया जा रहा है। क्षेत्र की जनता ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विधायक डॉ. सोनकर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा—

“यह बजट विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। सोनकच्छ विधानसभा को सड़क एवं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में जो सौगात मिली है, वह प्रदेश नेतृत्व की सकारात्मक सोच और सहयोग का परिणाम है। यह बजट हर वर्ग की आकांक्षाओं को साकार करने वाला है।”

कुल मिलाकर बजट 2026 को ‘संवरता सोनकच्छ’ की परिकल्पना को साकार करने वाला कदम माना जा रहा है, जो क्षेत्र में विकास, रोजगार और समृद्धि की नई राह खोलेगा।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!