क्राइमदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

दराता-कुल्हाड़ी से माता-पिता पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सोनकच्छ पुलिस ने 10 घंटे में गिरफ्तार किया।

सोनकच्छ | सोनकच्छ थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को मात्र 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। यह कार्रवाई पुलिस के ऑपरेशन प्रहार एवं ऑपरेशन हवालात के तहत की गई।

घटना का विवरण

दिनांक 01 फरवरी 2026 को थाना सोनकच्छ पर फरियादी इंदर सिंह पिता धन सिंह कुशवाह, निवासी ग्राम गंधर्वपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, पुराने पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी अर्जुन सिंह कुशवाह हाथ में दराता एवं कुल्हाड़ी लेकर ग्राम गंधर्वपुरी में जगन्नाथ सिंह के कुएं के पास पहुंचा और अपने ही माता-पिता एवं परिजनों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में इंदर सिंह, मान सागर बाई एवं जगन्नाथ सिंह को गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी जंगल की ओर फरार हो गया।

मामला दर्ज

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सोनकच्छ में

अपराध क्रमांक 50/01.02.26

धारा 109(1), 296(बी), 118(1) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जंगलों में सर्च ऑपरेशन, 10 घंटे में गिरफ्त

पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ श्रीमती दीपा मांडवे के निर्देशन में थाना प्रभारी सोनकच्छ अजय गुर्जर द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

टीम ने ग्राम गंधर्वपुरी, गढ़ खजुरिया एवं खोयरा के जंगल क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप फरार आरोपी को घटना के 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

नाम: अर्जुन सिंह कुशवाह

पिता: जगन्नाथ सिंह कुशवाह

उम्र: 42 वर्ष

निवासी: ग्राम गंधर्वपुरी

थाना: सोनकच्छ, जिला देवास

इस कार्रवाई में थाना सोनकच्छ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें निरीक्षक अजय गुर्जर, उप निरीक्षक हिमांशु पांडे, सउनि आर.सी. पोरवाल, प्रधान आरक्षक हरिओम यादव (429), धर्मेंद्र सिंह (205), राजेश लुवानिया (177), विकास पटेल (860), कुलदीप सिंह (290) सहित अन्य आरक्षक शामिल रहे।

 

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!