क्राइमदेवासदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

गंधर्वपुरी में कलेजे को चीर देने वाली क्रूरता नशे में हैवान बना बेटा, मां-बाप पर बरसाई कुल्हाड़ी

मां का हाथ काटा, पिता को मौत के मुंह में धकेला — बीच बचाव करने वाले पर भी किया हमला

सोनकच्छ | सोनकच्छ थाना क्षेत्र के ग्राम गंधर्वपुरी में रविवार को जो हुआ, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। जिस बेटे को मां ने कोख में नौ महीने रखा, उसी ने नशे और हैवानियत में डूबकर अपनी ही जननी का हाथ काट डाला और पिता को मौत के दरवाजे पर पहुंचा दिया। यह सिर्फ हमला नहीं था, यह रिश्तों का निर्मम कत्ल था।

दरिंदगी की इंतहा : मां-बाप पर ताबड़तोड़ वार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी अर्जुन  ने दराता और कुल्हाड़ी उठाई और बिना एक पल रुके अपने ही माता-पिता पर टूट पड़ा। मां ने बचने के लिए हाथ आगे बढ़ाया—और हैवान बेटे ने उसी हाथ को काटकर अलग कर दिया। पिता बीच में आए तो उन पर इतनी बेरहमी से वार किए गए कि वे खून में लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े।

जो बचाने आया, उस पर भी मौत का वार

शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे इंदर सिंह (38) पर भी आरोपी टूट पड़ा। उस पर भी जानलेवा हमला किया गया। अगर ग्रामीण हिम्मत न दिखाते, तो लाशें गिरना तय था।

तीनों घायलों को पहले सोनकच्छ और फिर हालत नाजुक होने पर देवास रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग दंपती की हालत गंभीर बनी हुई है। मां का कटा हाथ और पिता का बुरी तरह क्षत-विक्षत शरीर इस दरिंदगी की गवाही दे रहा है।

नशा बना हैवानियत की वजह

ग्रामीणों के अनुसार आरोपी लंबे समय से नशे का आदी है और मानसिक रूप से असंतुलित हो चुका था। उसका हिंसक व्यवहार पहले भी डर पैदा करता था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वह अपने ही मां-बाप को इस तरह काट डालेगा।

हत्या के प्रयास का मामला, आरोपी फरार

पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। गांव में डर का माहौल है और हर आंख में एक ही सवाल—

क्या नशा इंसान को अपने जन्मदाताओं का कातिल बना देता है?

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!