पीपलरांवा थाना क्षेत्र के बाइक चोर बामनिया-बाजड़ हाटपीपल्या पुलिस के हत्थे चढ़े

देवास, 23 फरवरी 2026। जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के बीच हाटपीपल्या पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पीपलरांवा थाना क्षेत्र के कुख्यात बाइक चोर
1. राहुल पिता रमेश बामनिया उम्र 28 साल निवासी ग्राम सुरजाना थाना पीपलरांवा
2. सुनील पिता गोकुल बाजड उम्र 34 साल निवासी ग्राम सुरजाना थाना पीपलरांवा, को गिरफ्तार कर पुलिस ने वाहन चोरी की कई वारदातों का खुलासा किया है।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हाटपीपल्या थाना एवं नेवरी चौकी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। 20 फरवरी 2026 को ग्राम नेवरी से एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हरनारायण बाथम एवं एसडीओपी बागली सृष्टि भार्गव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपक सिंह यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
“ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को ग्राम शिवपुर मुंडला स्थित साईं कृपा ढाबा के पास से दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने देवास, अमरपुरा, भूतिया तथा आष्टा क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 04 मोटरसाइकिलें, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये है, जप्त की हैं। बरामद वाहनों में बजाज पल्सर, हीरो पैशन, हीरो एचएफ डीलक्स एवं बजाज प्लेटिना शामिल हैं।
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हाटपीपल्या दीपक यादव,उनि हर्ष चौधरी (चौकी प्रभारी नेवरी),सउनि सुनील मालवीय,प्रआर मनोज शर्मा,आर दीपक,यशवंत धानुक,सैनिक बॉबी,पंकज,जितेन्द्र,भगवान की सराहनीय भूमिका रही ।




