टॉप न्यूज़देवासदेवासधर्ममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

सोनकच्छ में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का उमड़ा जनसैलाब

सोनकच्छ।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सोनकच्छ नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

oplus_0

नगर के श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर, कोटेश्वर मंदिर, उजड़खेड़ा मंदिर, अखंड तीर्थ आनंद आश्रम , जयेश्वर महाराज मंदिर,गायत्री मंदिर , अन्नपूर्णा मंदिर, श्री रणजीत हनुमान मंदिर, सहित अन्य शिवालयों में भक्तों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

oplus_0

श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों को आकर्षक फूल-मालाओं और रोशनी से सजाया गया था।

दिनभर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

oplus_0
oplus_0
oplus_0

विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए फरियाली खिचड़ी, राजगिरे के लड्डू, दूध एवं ठंडाई का वितरण भी किया गया।

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर पूरे नगर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!