सर्वे कार्य के लिए मेंटर्स को सौंपे नियुक्ति एवं परिचय पत्र

देवास। मध्य प्रदेश शासन द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से घुमक्कड़ एवं अर्ध-घुमक्कड़ जातियों के सर्वे कार्य के तहत देवास जिले के कन्नौद विकासखंड में नियुक्त मेंटर्स को नियुक्ति एवं परिचय पत्र वितरित किए गए।
यह कार्यक्रम जन अभियान परिषद विकासखंड कार्यालय कन्नौद में आयोजित एक साधारण बैठक के दौरान संपन्न हुआ। सर्वे कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से चयनित मेंटर्स—पूजा मोरी, दीपक सोनेर, मंगलेश बैरागी, संतोष जाट एवं सुधीर सोमानी—को औपचारिक रूप से नियुक्ति एवं परिचय पत्र प्रदान किए गए।
परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक कन्नौद, जिला देवास नीरज द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश अटल भारतीय हिंदू फाउंडेशन पवन हिंदू तथा बंजारा समाज शक्ति संगठन के समाजसेवी विश्राम नायक बोरानी उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा सभी मेंटर्स को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने और सर्वे को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के अंत में सभी मेंटर्स ने शासन की इस महत्वपूर्ण योजना को सफल बनाने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।




