टॉप न्यूज़देवासदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

लिफ्ट मांगना पड़ा भारी 17 वर्षीय युवक ने चलती बाइक से कूदकर बचाई जान, अपहरण की आशंका

सोनकच्छ के पिलवानी गांव की घटना, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी

सोनकच्छ।भोपाल–देवास हाईवे पर स्थित ग्राम पिलवानी के एक 17 वर्षीय युवक के साथ कथित अपहरण का प्रयास विफल हो गया। युवक की सूझबूझ और साहस के चलते वह अज्ञात बाइक सवारों के चंगुल से सुरक्षित निकलने में सफल रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पिलवानी निवासी राज पिता जितेंद्र चौहान (17) घर से घट्टिया भाना फाटा स्थित एक कटिंग सैलून पर बाल कटवाने के लिए निकला था। वह पैदल जा रहा था, तभी रास्ते में उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट मांगी। बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उसे बैठा लिया।

युवक के मुताबिक, कुछ दूरी तय करने के बाद उसे बाइक सवारों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। आशंका होने पर उसने पीछे बैठे युवक को चिमटी काटी, जिससे वह असहज हो गया। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर राज चलती बाइक से कूद गया और वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है।

थाना प्रभारी अजय गुर्जर ने बताया कि युवक द्वारा लिफ्ट मांगने और शंका होने पर चलती बाइक से कूदने की जानकारी दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अज्ञात व्यक्तियों से लिफ्ट लेने से बचें और किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री स्वीकार न करें।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!