पिपलेश्वर महादेव मंदिर में सिंघाड़े के आटे से गणेश स्वरूप का अलौकिक श्रृंगार किया गया।
सोनकच्छ।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर के प्राचीन पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। परम पूज्य श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन बाबा महेश्वरानंद जी की प्रेरणा एवं महंत लवचद्र दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित महारुद्राभिषेक के प्रथम दिवस बुधवार को भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया।
इस अवसर पर भगवान शिव का सिंघाड़े के आटे से भगवान श्री गणेश के स्वरूप में आकर्षक एवं अलौकिक श्रृंगार पंडित दिनेश शर्मा एवं पंडित कृष्णकांत द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। श्रृंगार के उपरांत मंदिर प्रांगण में महाआरती आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।
महारुद्राभिषेक समिति के संयोजक शैलेंद्र अगस्त्य, रघुवीर सिंह बघेल, शम्मी कानूनगो, राकेश राठौर, पप्पू विश्वकर्मा, चंदर यादव, अजय जोशी एवं जगदीश सोनी सहित अन्य सदस्यगण आयोजन में उपस्थित रहे।
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम निरंतर जारी है।





