क्राइमटॉप न्यूज़देवासदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

थाना प्रभारी सर्जन सिंह मीणा की प्रभावी कार्रवाई

कमलापुर पुलिस ने अवैध डीजल–थिनर कारोबार पर मारा छापा

50 लाख की ज्वलनशील सामग्री जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

देवास। पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार अवैध कारोबार एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमलापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

दिनांक 09 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी उप निरीक्षक सर्जन सिंह मीणा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बड़ी चौराहे के पास रोड किनारे स्थित जितेंद्र पटेल के बाड़े में बने पक्के कमरे में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ डीजल व थिनर का अवैध भंडारण कर खुलेआम क्रय-विक्रय किया जा रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली सुश्री सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी कमलापुर सर्जन सिंह मीणा द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ दबिश दी गई।

मौके पर डीजल टैंकर से निकाला जा रहा था ईंधन

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि डीजल टैंकर क्रमांक MP-09-GG-5698 से डीजल निकाला जा रहा था। पंचों की उपस्थिति में की गई कार्रवाई में आरोपी जितेंद्र पिता रमेश परमार निवासी ग्राम अरंडिया, इंदौर को मौके से गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी जितेंद्र पटेल कागज लाने का बहाना बनाकर फरार हो गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में पाया गया कि दोनों आरोपियों द्वारा अवैध रूप से डीजल व थिनर का भंडारण कर उसका व्यापार किया जा रहा था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

अपराध दर्ज, वैधानिक कार्रवाई जारी

थाना कमलापुर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 45/2026, धारा 3/7 ईसी एक्ट एवं 287 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र परमार को न्यायालय बागली में पेश किया गया है, वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।

जप्त मश्रुका (कुल कीमत लगभग ₹50 लाख)

• 01 डीजल टैंकर (MP-09-GG-5698)

• डीजल से भरे 02 ड्रम – 400 लीटर

• थिनर से भरे 05 ड्रम – 1000 लीटर

• मोटर पंप, डीजल नापने के यंत्र, डीजल निकालने के उपकरण

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सर्जन सिंह मीणा, उप निरीक्षक पी.सी. सोलंकी, चौकी प्रभारी चापड़ा राकेश चौहान, प्रआर योगेश यादव, रायचंद जोड़ियां, राजेंद्र शर्मा, भगवती प्रसाद खरे, आरक्षक जीवन मालवीय एवं दिलीप सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही।

Rajesh Dhanecha editor in chief

राजेश धनेचा मध्यप्रदेश के एक सक्रिय, निडर और जनसमर्थक पत्रकार हैं, जिन्होंने वर्षों तक अपने मजबूत लेखन, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जमीनी हकीकत को सामने लाने की प्रतिबद्धता से मीडिया जगत में एक अलग पहचान बनाई है। वे ‘Truth 24’ सांध्य दैनिक अख़बार के प्रकाशक, मुद्रक और प्रधान संपादक हैं। आपके नेतृत्व में ‘Truth 24’ प्रदेश के विश्वसनीय और तेज़ी से बढ़ते समाचार माध्यमों में से एक बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!