एसपी पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में देवास पुलिस का राष्ट्रीय सम्मान, 05 जवानों को केन्द्रीय गृहमंत्री सेवा पदक

देवास। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के कुशल नेतृत्व, सख्त अनुशासन और निरंतर प्रभावी मॉनिटरिंग का ही परिणाम है कि देवास पुलिस ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कार्यक्षमता का लोहा मनवाया है।
वर्ष 2025 के लिए देवास जिले के 05 कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मचारियों को भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय गृहमंत्री सेवा पदक से सम्मानित किया गया है, जो पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।

इसमें
➡ 02 पुलिसकर्मियों को केन्द्रीय गृहमंत्री अति-उत्कृष्ट सेवा पदक
➡ 03 पुलिसकर्मियों को केन्द्रीय गृहमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक
से सम्मानित किया गया है।
यह प्रतिष्ठित पदक Ministry of Home Affairs द्वारा देशभर के उन पुलिस एवं सुरक्षा बल कर्मियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं राष्ट्रहित में असाधारण, सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवाएं दी हों।
केन्द्रीय गृहमंत्री अति-उत्कृष्ट सेवा पदक – वर्ष 2025
🔹 ईश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक 414
(तत्कालीन पदस्थापना – थाना सोनकच्छ, वर्तमान – पुलिस अधीक्षक कार्यालय देवास)
🔹 जगदीश चन्द्र सोलंकी, प्रधान आरक्षक 69
(पदस्थापना – पुलिस लाइन देवास)
केन्द्रीय गृहमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक – वर्ष 2025
🔹 सचिन चौहान, प्रधान आरक्षक 802
(पदस्थापना – साइबर सेल देवास)
🔹 अभय सिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक 594
(पदस्थापना – थाना यातायात देवास)
🔹 कुलदीप सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक 290
(पदस्थापना – थाना सोनकच्छ)
एसपी पुनीत गेहलोद ने बढ़ाया मान, दिया प्रेरणादायी संदेश
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
एसपी श्री गेहलोद ने कहा कि —
“केन्द्रीय गृहमंत्री सेवा पदक प्राप्त करना अत्यंत सम्मान और गर्व का विषय है। यह पदक संबंधित पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रतीक है। ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी न केवल देवास पुलिस बल्कि सम्पूर्ण पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”
उन्होंने विश्वास जताया कि सम्मानित पुलिसकर्मी भविष्य में भी जनसेवा, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में इसी समर्पण और निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।
देवास पुलिस परिवार में हर्ष
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने सम्पूर्ण देवास पुलिस परिवार की ओर से सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी और जिले का नाम आगे भी रोशन करने की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।




