क्राइमटॉप न्यूज़देवासदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

48 घंटे में अंधेकत्ल का खुलासा, कमलापुर पुलिस की सटीक कार्रवाई

दोस्ती की आड़ में रची साजिश, खेत दिखाने के बहाने जंगल ले जाकर की हत्या

घटनास्थल पर मौजूद रहकर पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी, सघन विवेचना में बेनकाब

देवास। थाना कमलापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भमोरी के समीप जंगल के सुनसान मार्ग पर हुए अंधेकत्ल का पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्या के पीछे मृतक का करीबी मित्र ही निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 12:55 बजे करनावद निवासी सतीश पाटीदार (35) की अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमलापुर उप निरीक्षक सर्जन सिंह मीणा पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और सूक्ष्म निरीक्षण किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कमलापुर में अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बागली सृष्टि भार्गव के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया।

दोस्ती में छुपी थी दुश्मनी, जंगल में उतारा मौत के घाट

पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर संदेही जितेन्द्र पिता धूलचंद पाटीदार (35) निवासी करनावद को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक सतीश पाटीदार से उसके आपसी मतभेद चल रहे थे। इसी रंजिश के चलते उसने हत्या की योजना बनाई। 01 फरवरी को आरोपी ने सतीश को आलू का खेत दिखाने के बहाने जंगल के सुनसान मार्ग पर बुलाया और मौका पाकर नुकीले लोहे के पाइप से सिर पर जोरदार वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस को गुमराह करने की चाल भी नाकाम

हत्या के बाद आरोपी खुद ही घटनास्थल पर मौजूद रहा और ग्रामीणों के बीच चर्चा करता रहा, ताकि उस पर किसी प्रकार का शक न जाए। लेकिन पुलिस की सघन विवेचना और तकनीकी जांच में उसकी साजिश बेनकाब हो गई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त नुकीला लोहे का पाइप एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

जप्त मश्रुका, नुकीला लोहे का पाइप, मोटरसाइकिल

गिरफ्तार आरोपी – जितेन्द्र पिता धूलचंद पाटीदार, उम्र 35 वर्ष, निवासी करनावद

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी कमलापुर उप निरीक्षक सर्जन सिंह मीणा, चौकी प्रभारी करनावद उनि चिंतामणि चौहान, प्रधान आरक्षक अरुण आर्य, राजेंद्र शर्मा, भगवती प्रसाद खरे, सचिन कश्यप, सत्यप्रकाश मिश्रा, रायचंद झोडिया, आरक्षक अरुण वर्मा, बलराम परमार, दिलीप सोलंकी तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक सचिन चौहान एवं शिवप्रताप सिंह सेंगर की सराहनीय भूमिका रही।

टीना शर्मा विशेष संवाददाता

मैं, टीना शर्मा, SIT प्रमुख मध्यप्रदेश, यह बताते हुए अत्यंत गर्व का अनुभव कर रही हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से लंबे समय से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दीर्घ पत्रकारिता यात्रा में ट्रुथ 24 ने सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी समस्याओं तक, आमजन की आवाज़ को मजबूती और निर्भीकता के साथ उठाने का जो मंच इस संस्थान ने मुझे प्रदान किया, वह मेरे लिए गौरव और सम्मान की बात है। प्रधान संपादक राजेश धनेचा के कुशल, दूरदर्शी और सशक्त मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल मूल्यों को जीवंत बनाए रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करने वाला एक सशक्त जनमंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ और आशा करती हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। – Tina Sharma SIT Head, Madhya Pradesh Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!