क्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देवासदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

मानकों की अनदेखी पड़ी भारी, महिदीप कंस्ट्रक्शन की सड़क निगम ने जेसीबी से उखाड़ी

ट्रुथ 24 की शिकायत पर आयुक्त ने दिखाई सख्ती, घटिया निर्माण पर चला बुलडोज़र

👆महिदीप कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया घटिया सड़क निर्माण

देवास | वार्ड क्रमांक 22 अंतर्गत कायाकल्प अभियान 2.0 में बनाए गए डामर रोड की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ट्रुथ 24 द्वारा की गई शिकायत के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। जवाहर नगर स्थित आनंद ऋषि नगर में महिदीप कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाई गई सड़क मानक स्तर की नहीं पाए जाने पर निगम ने उसे जेसीबी से उखाड़ने की कार्रवाई की।

आयुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांच की। जांच में पाया गया कि लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बनी डामर सड़क तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं है। रिपोर्ट के आधार पर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी सड़क को हटवा दिया।

अब अपने खर्चे पर बनेगी नई सड़क

नगर निगम ने ठेकेदार महिदीप कंस्ट्रक्शन को निर्देशित किया है कि उक्त डामर सड़क का पुनर्निर्माण स्वयं के व्यय पर किया जाए। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि निगम क्षेत्र में होने वाले सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त और मानकों के अनुरूप होना अनिवार्य है।

सुधार नहीं किया तो ब्लैकलिस्ट होगी कंपनी

आयुक्त दलीप कुमार ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि संधारण अवधि के दौरान यदि किसी भी निर्माण कार्य में कमी पाई जाती है और ठेकेदार द्वारा समयसीमा में सुधार नहीं किया जाता है, तो संबंधित ठेकेदार की जमा अमानत राशि राजसात कर उसे ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रूपेश वर्मा, निगम उपयंत्री भूमिका जैन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौके पर मौजूद रहे।

Rajesh Dhanecha editor in chief

राजेश धनेचा मध्यप्रदेश के एक सक्रिय, निडर और जनसमर्थक पत्रकार हैं, जिन्होंने वर्षों तक अपने मजबूत लेखन, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जमीनी हकीकत को सामने लाने की प्रतिबद्धता से मीडिया जगत में एक अलग पहचान बनाई है। वे ‘Truth 24’ सांध्य दैनिक अख़बार के प्रकाशक, मुद्रक और प्रधान संपादक हैं। आपके नेतृत्व में ‘Truth 24’ प्रदेश के विश्वसनीय और तेज़ी से बढ़ते समाचार माध्यमों में से एक बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!