टॉप न्यूज़देवासदेवासमध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस के जिला संगठन महासचिव बने जितेंद्रसिंह गौड़

देवास। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेशभर में संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला संगठन महासचिवों की नियुक्ति की है। देवास जिले में जितेंद्रसिंह गौड़ को जिला संगठन महासचिव (ग्रामीण) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जितेंद्रसिंह गौड़ की यह नियुक्ति संगठन में उनके लंबे अनुभव, सक्रिय भूमिका एवं समर्पित कार्यशैली को देखते हुए की गई है। उन्हें जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ संगठनात्मक समन्वय की अहम जिम्मेदारी दी गई है, जिसे कांग्रेस में एक बड़ा और प्रभावशाली पद माना जाता है।

गौड़ इससे पूर्व एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जैसे पदों पर रहते हुए युवाओं की सशक्त टीम का निर्माण कर चुके हैं। उन्होंने छात्र राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई और जिलेभर के कॉलेजों में कांग्रेस की छात्र राजनीति को मजबूती प्रदान की। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने युवाओं को संगठित कर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ कई आंदोलन किए।

अपने अनूठे और रचनात्मक आंदोलनों के कारण गौड़ प्रदेशभर में चर्चा में रहे। हाल ही में ठेले पर शराब बेचने वाले प्रतीकात्मक आंदोलन के माध्यम से उन्होंने आबकारी विभाग को घेरा था, जिसकी गूंज पूरे प्रदेश में सुनाई दी।

नई नियुक्ति को लेकर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेसजनों का मानना है कि जितेंद्रसिंह गौड़ की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए जितेंद्रसिंह गौड़ ने कहा कि “कांग्रेस संगठन की मजबूती ही मेरी पहली प्राथमिकता है। संगठन ने जो दायित्व मुझे सौंपा है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा।”

टीना शर्मा विशेष संवाददाता

मैं, टीना शर्मा, SIT प्रमुख मध्यप्रदेश, यह बताते हुए अत्यंत गर्व का अनुभव कर रही हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से लंबे समय से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दीर्घ पत्रकारिता यात्रा में ट्रुथ 24 ने सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी समस्याओं तक, आमजन की आवाज़ को मजबूती और निर्भीकता के साथ उठाने का जो मंच इस संस्थान ने मुझे प्रदान किया, वह मेरे लिए गौरव और सम्मान की बात है। प्रधान संपादक राजेश धनेचा के कुशल, दूरदर्शी और सशक्त मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल मूल्यों को जीवंत बनाए रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करने वाला एक सशक्त जनमंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ और आशा करती हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। – Tina Sharma SIT Head, Madhya Pradesh Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!