शाजापुर में पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह का भव्य स्वागत करणी सेना परिवार ने किया जोरदार अभिनंदन
कार्यक्रम का नेतृत्व करणी सेना के जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता अजीत सिंह खड़ी डोडिया ने किया

शाजापुर, पूर्व सांसद श्री लक्ष्मण सिंह आज शाजापुर जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां करणी सेना परिवार शाजापुर ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया। जिला कार्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और पारंपरिक साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व करणी सेना के जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता अजीत सिंह खड़ी डोडिया ने किया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ताओं के साथ ही सर्व समाज के लोग भी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने नारेबाजी के साथ श्री लक्ष्मण सिंह का उत्साहपूर्ण स्वागत किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री लक्ष्मण सिंह ने कहा, “शाजापुर के विकास के प्रति मेरी प्रतिबद्धता हमेशा अटल रही है और आगे भी बनी रहेगी। करणी सेना परिवार के कार्यकर्ताओं और सर्व समाज के सहयोग से ही हम क्षेत्र के हित में बेहतर कार्य कर पाएंगे।” उन्होंने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का यह प्रेम और समर्थन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
यह कार्यक्रम शाजापुर में श्री लक्ष्मण सिंह की लोकप्रियता और उनके सामाजिक-राजनीतिक जुड़ाव को दर्शाता है। स्थानीय स्तर पर विभिन्न संगठनों और समाज के लोगों के बीच उनका यह दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है।




