क्राइमदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर सोनकच्छ पुलिस का शिकंजा

पटाखे जैसी आवाज करने वाली चार बुलेट मोटरसाइकिलें जप्त

सोनकच्छ। कानून व्यवस्था और आमजन की शांति भंग करने वाली मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ सोनकच्छ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने तेज आवाज करने वाले अवैध साइलेंसर लगी चार बुलेट मोटरसाइकिलें जब्त कीं।

सोनकच्छ पुलिस के अनुसार, शहर व आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से मोडिफाइड साइलेंसर से उत्पन्न तेज धमाके जैसी आवाजों से नागरिकों को परेशानी हो रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना स्तर पर अभियान चलाया गया। जांच में पाया गया कि ये वाहन मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी सोनकच्छ द्वारा कस्बा सोनकच्छ में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष यातायात अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एम.जी. रोड मंडी गेट सोनकच्छ की ओर 04 से 05 बुलेट मोटरसाइकिल चालक तेज गति से वाहन चलाते हुए पटाखे जैसी तेज आवाज निकाल रहे हैं, जिससे आम नागरिकों में भय व असुविधा की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सूचना पर तत्काल मंडी गेट सोनकच्छ पर वाहन चेकिंग लगाई गई।

वाहन चेकिंग के दौरान 04 बुलेट मोटरसाइकिल चालकों को पकड़ा गया, जिन्होंने अपने वाहनों में मोडिफाइड पटाखे वाले साइलेंसर लगाकर सार्वजनिक मार्गों पर नियमों का खुला उल्लंघन किया। वाहन चालकों से दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वे वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहे।

उक्त कृत्य को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 02/31.01.26, 03/31.01.26, 04/31.01.26, 05/31.01.26 धारा 129/194(डी), 190(2), 3/181, 51/177, 130/177(3) मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई कर 04 बुलेट मोटरसाइकिलों को जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

वाहन चालकों के नाम

गगन, पिता राजपात सिंह सायल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कराड़िया परी

विनोद विश्वकर्मा, पिता जगदीश विश्वकर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम चांदाखेड़ी

अनिराज सिंह सेंधव, पिता मुकेश सिंह सेंधव, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम लसूडिया हाथु, थाना हाटपिपल्या, एक अज्ञात व्यक्ति

जप्त बुलेट मोटरसाइकिलें

एम.पी.07 एन.जे. 7371, एम.पी.09 बी.क्यू. 4867, एम.पी.09 जे.टी. 8382, एम.पी.41 जे.एच. 4524

थाना प्रभारी अजय गुर्जर द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मोडिफाइड साइलेंसर, तेज गति, पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले वाहन एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस प्रकार की हरकतें न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय गुर्जर, उप निरीक्षक मान सिंह, उप निरीक्षक हिमांशु पाण्डे, प्र.आर. 429 हरिओम यादव, प्र.आर. 860 विकास, आर. 738 सत्येन्द्र, आर. 670 श्याम बिहारी, आर. 866 लक्ष्मण, आर. 260 कुलदीप, आर. 958 रवि पाटीदार, आर. 975 अखिलेश, आर. 1049 सुनील, आर. 942 रितेश, आर. 108 सतीष की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!