नेवरी फाटा धाम में 22 फरवरी को फाग उत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा।
सोनकच्छ से नेवरी फाटा धाम तक निकलेगी भव्य निशान यात्रा

नेवरी फाटा।नेवरी फाटा स्थित खाटू श्याम मंदिर में इस वर्ष तृतीय वर्ष का भव्य फाग महोत्सव 22 फरवरी को श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा महोत्सव की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर प्रांगण को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा तथा बाबा का भव्य दरबार सजाकर श्याम भक्तों के लिए दिव्य वातावरण तैयार किया जाएगा।
महोत्सव के दौरान श्याम प्रेमियों पर इत्र वर्षा, फूल वर्षा एवं गुलाल वर्षा की जाएगी, जिससे पूरा परिसर भक्ति रंग में सराबोर हो जाएगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
सोनकच्छ से नेवरी फाटा धाम तक निकलेगी भव्य निशान यात्रा
इस अवसर पर सोनकच्छ नगर से नेवरी फाटा धाम तक भव्य फाग निशान यात्रा निकाली जाएगी। ढोल-ताशों, भजनों और जयकारों के साथ निकाली जाने वाली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी भाग लेंगे। नेवरी फाटा धाम पहुंचने पर समिति द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
आसपास के गांवों से उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
फाग महोत्सव में क्षेत्र के विभिन्न गांवों —
डकाच्या, पोलाय जागीर, बुधन गांव, मलेडिया, पांदा जागीर, सरसौदा, नाना धारा खेड़ी, गुराडिया सहित दर्जनों गांवों से श्याम भक्त शामिल होंगे।
समिति के अनुसार, इस बार आयोजन को और अधिक भव्य और दिव्य बनाने की विशेष तैयारी की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हो सके।
श्याम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की गई है।



