देवासमध्य प्रदेश
असमय वर्षा से तबाही — किसानों के साथ खड़े विधायक सोनकर , सर्वे के लिए कलेक्टर को लिखा पत्र।

सोनकच्छ।विधानसभा क्षेत्र सोनकच्छ में हाल ही में हुई असमय वर्षा एवं तेज़ आँधी से गेहूं सहित अन्य रबी फसलें व्यापक रूप से प्रभावित हुई हैं। किसानों की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने तत्काल संज्ञान लिया है।
विधायक द्वारा देवास के जिलाधीश को पत्र प्रेषित कर सोनकच्छ एवं टोंकखुर्द तहसील के प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसान का नियमानुसार सर्वे कराए जाने की मांग की गई है, ताकि किसानों को शीघ्र एवं उचित मुआवजा मिल सके।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि यह प्राकृतिक आपदा किसानों के लिए आर्थिक संकट का कारण बन सकती है, इसलिए प्रशासन त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करे। किसान हित सर्वोपरि है।नुकसान का पारदर्शी सर्वे और शीघ्र राहत आवश्यक है।




