देवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

फसल बीमा कंपनी की 72 घंटे की शर्त या किसानों के साथ मज़ाक?

सोनकच्छ। प्राकृतिक आपदा के बाद पहले ही फसल चौपट होने से परेशान किसान अब बीमा कंपनी की तकनीकी शर्तों में उलझकर और ज्यादा परेशान हो रहे हैं। नियम के अनुसार किसान को 72 घंटे के भीतर 14447 नंबर पर कॉल कर अपनी पॉलिसी और आधार नंबर से शिकायत दर्ज करानी होती है। इसके बाद कंपनी का प्रतिनिधि मौके पर जाकर फोटो और विवरण पोर्टल पर अपलोड करता है।

लेकिन असली समस्या यहीं से शुरू होती है।

किसानों का आरोप है कि 14447 पर घंटों कॉल करने के बावजूद संपर्क नहीं हो पाता। कई बार लगातार कोशिश के बाद भी लाइन नहीं लगती। नतीजा — 72 घंटे की समय सीमा पूरी होते ही दावा स्वतः खारिज मान लिया जाता है।

यानी किसान आपदा से भी लड़े और नेटवर्क से भी?

ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में 72 घंटे की सख्त समय सीमा और एकमात्र कॉल विकल्प किसानों के साथ अन्याय जैसा प्रतीत होता है। सवाल यह उठता है कि जब कॉल ही नहीं लगे तो किसान अपनी शिकायत कैसे दर्ज कराए? क्या बीमा कंपनी इस तकनीकी खामी की जिम्मेदारी लेगी?

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि

72 घंटे की समय सीमा बढ़ाई जाए

कॉल सेंटर व्यवस्था दुरुस्त की जाए

ऑफलाइन या पंचायत स्तर पर शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी जाए

वरना यह योजना राहत कम और औपचारिकता ज्यादा बनकर रह जाएगी।

अब देखना यह है कि संबंधित विभाग और बीमा कंपनी किसानों की इस पीड़ा पर ध्यान देती है या फिर 72 घंटे का नियम ही किसानों की उम्मीदों पर ताला लगाता रहेगा।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!