ब्राह्मण समाज देवास की महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया हल्दी-कुमकुम पर्व

देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ की महिला इकाई द्वारा प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित किए जाने वाले हल्दी-कुमकुम पर्व का आयोजन इस वर्ष भी हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय बीसीजी विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आशा शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज की महिला मंडल एवं समस्त कार्यकारिणी के संयुक्त तत्वावधान में इस आयोजन को भव्य रूप दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण निर्मित किया और एक-दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।
महिला मंडल की ओर से सभी महिलाओं को पारितोषिक भेंट किए गए, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और बढ़ गया। इसके पश्चात स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर महिला संघ अध्यक्ष यशोदा शर्मा सहित आशा शर्मा, मंगला दुबे, ममता शर्मा, पुष्पा पेशकार, रोशनी उपाध्याय, कुसुम शर्मा, हंसा जोशी, मंगला पांडे, माया तिवारी, शीला जोशी, विनीता व्यास, इंदिरा मेहता, रेनू शर्मा, प्रतिभा शर्मा, रिंकी व्यास, पुष्पा आचार्य, भारती पाठक, साधना तिवारी, रिचा दुबे, संध्या आचार्य, पूर्णिमा गौतम, विनीता गौतम, मानसी शास्त्री, सीमा व्यास, भारती शर्मा, उषा पौराणिक, शीला दुबे, पूजा दुबे, पूजा जोशी, ज्योति चौबे, बबली दुबे, ज्योति पगारे, गायत्री भटेले, भूमिका शर्मा, नेहा शास्त्री, वर्षा पांडे, शोभा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, परंपरा और नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया।




