क्राइमदेवासदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

थाना पीपलरावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई खेत से झटका मशीन व बैटरी चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल जप्त

सोनकच्छ।जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा मिशन स्तर पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना पीपलरावां पुलिस ने खेत से झटका मशीन एवं बैटरी चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

दिनांक 23.01.2026 को फरियादी द्वारा ग्राम बैराखेड़ी स्थित अपने खेत से फसल सुरक्षा हेतु लगी झटका मशीन एवं बैटरी चोरी होने की रिपोर्ट थाना पीपलरावां में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर थाना पीपलरावां में अपराध क्रमांक 25/2026, धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरावां सुबोध कुमार गौतम के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्न आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें तीन आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया, वहीं एक आरोपी ने चोरी की बैटरी खरीदना स्वीकार किया—

गिरफ्तार आरोपी

संतोष पिता रामप्रसाद सोलंकी (23 वर्ष), निवासी ग्राम बैराखेड़ी

रमेश पिता घासीराम सोलंकी (41 वर्ष), निवासी ग्राम बैराखेड़ी

संजू पिता बोंदुलाल जमादार (32 वर्ष), निवासी ग्राम बैराखेड़ी

शेखर पिता दिलीप सिंह चौहान (26 वर्ष), निवासी ग्राम पटाड़िया ताज

आरोपियों के कब्जे से झटका मशीन एवं बैटरी बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8,000 रुपये है। जप्त मश्रुका को विधिवत कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार गौतम, उप निरीक्षक अरुण पिपल्दे (चौकी प्रभारी चौबाराधीरा), प्रधान आरक्षक 672 महेन्द्र राव, आरक्षक 542 योगेश पटेल एवं आरक्षक 955 बलराम वास्केल की सराहनीय भूमिका रही।

देवास पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!