देवासदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़
केशर बाई लोधी का निधन, शोक की लहर

टोंकखुर्द। ग्राम टोंक कला निवासी प्रहलाद लोधी की माताजी एवं नरबत सिंह लोधी, दिनेश लोधी, नरेन्द्र लोधी की दादीजी श्रीमती केशर बाई लोधी का निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
दिवंगत के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, मनोज राजानी, पोप सिंह सैंधव, जनपद सदस्य दुर्गा सिंह गुर्जर, जितेंद्र वर्मा, लाखन लोधी, आरिफ पटेल, बलदेव सिंह गुर्जर, ओमप्रकाश मंडलोई, रूस्तम सिंह पटेल, विक्रम सिंह गालोदिया, गोलू कुशवाह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को इस दुःख की घड़ी में सांत्वना दी।
अंतिम संस्कार पारिवारिक परंपरानुसार सम्पन्न हुआ।




