क्राइमटॉप न्यूज़देवासदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

स्कूटी से शराब ढोते आरोपी को आबकारी ने दबोचा

देवास | कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 30 जनवरी 2026 को आबकारी टीम ने रसूलपुर बायपास रोड पर अवैध मदिरा परिवहन करते हुए एक स्कूटी को रोका। स्कूटी की विधिवत तलाशी लेने पर एक पेटी में 50 पाव देशी प्लेन मदिरा एवं दूसरी पेटी में 24 केन बीयर जप्त की गई। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त की गई मदिरा एवं वाहन का कुल बाजार मूल्य लगभग 66 हजार 200 रुपये आंका गया है।

वहीं, आबकारी विभाग द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में भी अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 34 केन बीयर, 25 पाव देशी प्लेन मदिरा एवं 4 पाव विदेशी मदिरा जप्त की गई। इस दौरान कुल 4 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कायम किए गए।

आज की कार्रवाई में प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिनेश भार्गव, मुख्य आरक्षक बालमुकुंद गौड़, आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, निहाल खत्री, दीपक टटवाड़े एवं सैनिक किशोर लाला शामिल रहे।

टीना शर्मा विशेष संवाददाता

मैं, टीना शर्मा, SIT प्रमुख मध्यप्रदेश, यह बताते हुए अत्यंत गर्व का अनुभव कर रही हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से लंबे समय से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दीर्घ पत्रकारिता यात्रा में ट्रुथ 24 ने सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी समस्याओं तक, आमजन की आवाज़ को मजबूती और निर्भीकता के साथ उठाने का जो मंच इस संस्थान ने मुझे प्रदान किया, वह मेरे लिए गौरव और सम्मान की बात है। प्रधान संपादक राजेश धनेचा के कुशल, दूरदर्शी और सशक्त मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल मूल्यों को जीवंत बनाए रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करने वाला एक सशक्त जनमंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ और आशा करती हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। – Tina Sharma SIT Head, Madhya Pradesh Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!