टॉप न्यूज़देवासदेवासधर्ममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

बजरंग नगर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन, अखंड रामायण पाठ से लेकर भंडारे तक होंगे कार्यक्रम

देवास | बजरंग नगर स्थित श्री शीतलेश्वर महादेव मंदिर में आस्था और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिलेगा। श्री शीतलेश्वर महादेव जी की स्थापना के तृतीय वर्ष एवं श्री कपिलेश्वर हनुमान जी की स्थापना के प्रथम वर्ष के पावन अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम विवरण

🔸 दिनांक: 02 फरवरी 2026 (सोमवार)

➡️ प्रातः 9 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ

🔸 दिनांक: 03 फरवरी 2026 (मंगलवार)

➡️ प्रातः 6 बजे से श्री शीतलेश्वर महादेव का विधिवत रुद्राभिषेक

➡️ रामायण पाठ समाप्ति पश्चात पूजन एवं हवन

➡️ दोपहर 12 बजे से भोजन प्रसादी भंडारा

श्रद्धालुओं से अपील

श्री शीतलेश्वर सेवा समिति द्वारा समस्त नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं को सपरिवार पधारकर धर्मलाभ लेने का सादर आमंत्रण दिया गया है। समिति का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य जनकल्याण, शांति और धार्मिक चेतना का प्रसार है।

निवेदक: श्री शीतलेश्वर सेवा समिति – “आप और हम”

Rajesh Dhanecha editor in chief

राजेश धनेचा मध्यप्रदेश के एक सक्रिय, निडर और जनसमर्थक पत्रकार हैं, जिन्होंने वर्षों तक अपने मजबूत लेखन, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जमीनी हकीकत को सामने लाने की प्रतिबद्धता से मीडिया जगत में एक अलग पहचान बनाई है। वे ‘Truth 24’ सांध्य दैनिक अख़बार के प्रकाशक, मुद्रक और प्रधान संपादक हैं। आपके नेतृत्व में ‘Truth 24’ प्रदेश के विश्वसनीय और तेज़ी से बढ़ते समाचार माध्यमों में से एक बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!