टॉप न्यूज़देवासदेवासलोकल न्यूज़

“संकल्प से समाधान अभियान” के तहत आरटीओ का गर्ल्स कॉलेज में शिविर, लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन, बसों की जांच में 2.60 लाख की वसूली

देवास | 21 जनवरी 2026 शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय-सीमा में पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित “संकल्प से समाधान अभियान” के अंतर्गत परिवहन विभाग देवास द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी देवास ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत परिवहन विभाग की तीन प्रमुख सेवाएं—वाहन पंजीयन नवीनीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण एवं लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना—शामिल की गई हैं। शिविर में छात्राओं सहित नागरिकों से लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।

उन्होंने बताया कि 15 फरवरी 2026 तक देवास जिले की विभिन्न तहसीलों में इसी प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

बसों पर सख्ती, 2.60 लाख रुपये की वसूली

इधर, विशेष जांच अभियान के अंतर्गत देवास में स्लीपर बसों एवं यात्री बसों की लगातार जांच की जा रही है। जांच के दौरान बसों में अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन द्वार, पार्टीशन गेट, स्लाइडर, पैनिक बटन सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मापदंडों की जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान बकाया मोटरयान कर नहीं चुकाने पर दो बसों को जप्त करते हुए 2 लाख 60 हजार रुपये की पुरानी बकाया राशि वसूल की गई। साथ ही स्लीपर यात्री बसों के स्वामियों को शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूर्ण करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा में सुरक्षा मापदंड पूरे नहीं करने की स्थिति में बसों की फिटनेस निरस्त करने सहित अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

टीना शर्मा विशेष संवाददाता

मैं, टीना शर्मा, SIT प्रमुख मध्यप्रदेश, यह बताते हुए अत्यंत गर्व का अनुभव कर रही हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से लंबे समय से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दीर्घ पत्रकारिता यात्रा में ट्रुथ 24 ने सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी समस्याओं तक, आमजन की आवाज़ को मजबूती और निर्भीकता के साथ उठाने का जो मंच इस संस्थान ने मुझे प्रदान किया, वह मेरे लिए गौरव और सम्मान की बात है। प्रधान संपादक राजेश धनेचा के कुशल, दूरदर्शी और सशक्त मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल मूल्यों को जीवंत बनाए रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करने वाला एक सशक्त जनमंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ और आशा करती हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। – Tina Sharma SIT Head, Madhya Pradesh Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!