क्राइमटॉप न्यूज़देवासदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

FDA की सख्त कार्रवाई, कन्नौद के दो मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस 5 दिन के लिए निलंबित

देवास | 21 जनवरी 2026, खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) देवास द्वारा जिले में मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कन्नौद क्षेत्र के दो मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस 05 दिवस के लिए निलंबित किए गए हैं।

औषधि निरीक्षक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन देवास ने बताया कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियमावली 1945 के तहत जिले के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई मेडिकल स्टोर्स में नियमों के उल्लंघन एवं अनियमितताएं पाई गईं।

अनियमितताओं के चलते मेसर्स न्यू हरिओम मेडिकल स्टोर, कन्नौद, मेसर्स पीताम्बरा मेडिकल स्टोर, कन्नौद, मेसर्स नाहर मेडिकल, पीपलरावां, मेसर्स संजीवनी मेडिकल, कांटाफोड़, मेसर्स लक्ष्मी मेडिको, कांटाफोड़, मेसर्स शुक्ला मेडिकल स्टोर, कन्नौद, मेसर्स सार्थक मेडिकल स्टोर, हाटपीपल्या एवं मेसर्स देवेंद्र मेडिकल स्टोर, कन्नौद को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था।

नोटिस के जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर मेसर्स न्यू हरिओम मेडिकल स्टोर एवं मेसर्स शुक्ला मेडिकल स्टोर, कन्नौद के लाइसेंस 05 दिन के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। शेष मेडिकल स्टोर्स के मामलों में प्राप्त जवाबों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा जनवरी माह के दौरान जिले के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स एवं शासकीय संस्थानों से 20 औषधि एवं कॉस्मेटिक नमूने गुणवत्ता जांच हेतु शासकीय औषधि प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। इनमें टैबलेट, कैप्सूल, कफ सिरप एवं कॉस्मेटिक उत्पाद शामिल हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

FDA ने स्पष्ट किया है कि जिले में निरीक्षण और नमूना संग्रहण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध कराई जा सकें।

Rajesh Dhanecha editor in chief

राजेश धनेचा मध्यप्रदेश के एक सक्रिय, निडर और जनसमर्थक पत्रकार हैं, जिन्होंने वर्षों तक अपने मजबूत लेखन, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जमीनी हकीकत को सामने लाने की प्रतिबद्धता से मीडिया जगत में एक अलग पहचान बनाई है। वे ‘Truth 24’ सांध्य दैनिक अख़बार के प्रकाशक, मुद्रक और प्रधान संपादक हैं। आपके नेतृत्व में ‘Truth 24’ प्रदेश के विश्वसनीय और तेज़ी से बढ़ते समाचार माध्यमों में से एक बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!