श्री हरि हर घाट पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान व नगर भ्रमण–ध्वजारोहण 20 जनवरी को

धार (मनावर)। भगवान श्री हरिहर एवं मां नर्मदा की असीम कृपा से श्री वराहेश्वर तीर्थ क्षेत्र के अंतर्गत श्री हरि हर घाट – वराह नगर बड़ा-बड़दा, बाकनेर (तहसील मनावर) में पावन धार्मिक अनुष्ठानों एवं नगर भ्रमण–ध्वजारोहण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का वातावरण है।
आयोजन के अंतर्गत समस्त धार्मिक अनुष्ठान स्मरणीय सद्गुरुदेव परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री भगवत दास जी महाराज (महात्यागी, पागल फलाहारी बाबा, हनुमान गढ़ी महाकाल आश्रम, अनघोरा, जिला रायसेन), सद्गुरु स्वामी गोविंदप्रसाददास जी, शास्त्री स्वामी श्री सूर्य प्रकाशदास जी (सारंगपुर), कोठारी श्री कुक्षी – श्री स्वामिनारायण मंदिर, बाग रोड (वंडताल संस्था) तथा प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रवीण शर्मा ‘राधे भैया’ के पावन सान्निध्य में संपन्न होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संतों एवं महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
नगर भ्रमण व ध्वजारोहण
नगर भ्रमण एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम 20 जनवरी 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन श्री वराहेश्वर तीर्थ क्षेत्र, श्री महाकालेश्वर मंदिर (गड़ी), वराह नगर बड़ा-बड़दा, तहसील मनावर, जिला धार (मध्यप्रदेश) में संपन्न होगा।
आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। नगर भ्रमण के दौरान भक्तजन धर्मध्वज के साथ नगर में भ्रमण करेंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा।
आयोजन समिति ने समस्त पत्रकार बंधुओं से आग्रह किया है कि वे इस धार्मिक, सामाजिक एवं ऐतिहासिक आयोजन में उपस्थित होकर कार्यक्रम का वस्तुनिष्ठ एवं व्यापक कवरेज करें, ताकि धर्म और संस्कृति का संदेश जन-जन तक पहुंचे।




