टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेवासदेवासदेशमध्य प्रदेश

शिक्षा जगत में टोंकखुर्द का नाम रोशन

उच्च माध्यमिक शिक्षक डॉ. अनार सिंह ठाकुर ‘वर्ल्ड एक्सीलेंस बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ से सम्मानित

टोंकखुर्द (देवास)ट्रुथ 24। शिक्षा के क्षेत्र में टोंकखुर्द ने एक बार फिर जिले और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टोंकखुर्द में कार्यरत उच्च माध्यमिक शिक्षक डॉ. अनार सिंह ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड एक्सीलेंस बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ (World Excellence Book of Records) द्वारा सम्मानित किया गया है।

डॉ. ठाकुर को यह सम्मान “बेस्ट टीचर अवार्ड फॉर ऑनलाइन टीचिंग एट कोविड-19 टाइम” श्रेणी में प्रदान किया गया। कोरोना महामारी के कठिन दौर में, जब विद्यालयों के द्वार बंद थे और शिक्षा व्यवस्था गंभीर चुनौतियों से जूझ रही थी, उस समय डॉ. ठाकुर ने तकनीक को माध्यम बनाकर विद्यार्थियों की शिक्षा को निरंतर जारी रखा। उन्होंने ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से न केवल पाठ्यक्रम पूर्ण कराया, बल्कि विद्यार्थियों को मानसिक रूप से भी संबल प्रदान किया।

विपरीत परिस्थितियों में किया नवाचार

कोविड काल में सीमित संसाधनों के बावजूद डॉ. ठाकुर ने रचनात्मक और प्रभावी शिक्षण पद्धतियों को अपनाया। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थियों से सतत संवाद बनाए रखा, जिससे शिक्षा बोझ नहीं बल्कि सहज और रुचिकर बनी रही। उनके इन्हीं नवाचारी प्रयासों ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।

प्रशस्ति पत्र में सराहा समर्पण

संस्था द्वारा जारी ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ में डॉ. ठाकुर के शैक्षणिक समर्पण, ईमानदारी और समाज के प्रति योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई है। प्रशस्ति पत्र में उल्लेख है कि उनके प्रयासों ने विद्यार्थियों के जीवन पर सकारात्मक और स्थायी प्रभाव छोड़ा है।

क्षेत्र में हर्ष की लहर

डॉ. अनार सिंह ठाकुर की इस उपलब्धि से पूरे देवास जिले, शिक्षा विभाग और टोंकखुर्द क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शिक्षाविदों, सहकर्मियों एवं विद्यार्थियों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है।

उनकी इस सफलता पर समाजसेवी विमल कुमार सांखला, शिक्षाविद कमल सिंह टांक, पत्रकार नरेंद्र सिंह बेस, देवेंद्र सिंह गेहलोत, निर्भय सिंह कराड़, रविंद्र गौर, गीतकार सुरेंद्र सेंधव, डॉ. गोकुल नागर सहित उनके शिक्षक साथी हिमरत सिंह तोमर, श्रीमती अर्चना प्रजापति, अंबिका सोमानी, जितेंद्र मालवीय, सारिका मदी, संजीदा अली, फरहद कुरैशी, बबीता नामदेव, लाल सिंह बाघमार, सरिता पवार, पदमा गोयल, अर्चना तिवारी, मुकेश जोशी, समीर अली, मुकेश पटेल, अखिलेश पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

प्रेरणास्रोत बने डॉ. ठाकुर

डॉ. अनार सिंह ठाकुर की यह उपलब्धि उन सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों में भी अपने संकल्प और समर्पण से शिक्षा की अलख जगाए हुए हैं। उनका सम्मान यह सिद्ध करता है कि सच्ची निष्ठा और कर्मठता से वैश्विक स्तर पर भी पहचान बनाई जा सकती है।

संजयसिंह गुर्जर संवाददाता -टोंकखुर्द

मैं, संजय सिंह गुर्जर, संवाददाता टोंकखुर्द, यह बताते हुए प्रसन्नता एवं गर्व का अनुभव कर रहा हूँ कि मुझे हाल ही में ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। ट्रुथ 24 की पत्रकारिता की परंपरा सत्य, ईमानदारी और आमजन की आवाज़ को प्रमुखता से सामने लाने की रही है। इसी उद्देश्य और विचारधारा से प्रेरित होकर मैं इस प्रतिष्ठित समाचार समूह से जुड़ा हूँ, ताकि क्षेत्र की जनसमस्याओं, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत कर सकूँ। प्रधान संपादक श्री राजेश धनेचा जी के कुशल एवं मार्गदर्शक नेतृत्व में कार्य करने का अवसर मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं आश्वस्त करता हूँ कि ट्रुथ 24 की गरिमा और पत्रकारिता के मूल्यों को सदैव बनाए रखते हुए ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करूँगा। मैं ट्रुथ 24 परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले समय में जनहित की पत्रकारिता में सकारात्मक योगदान दे सकूँगा। – संजय सिंह गुर्जर संवाददाता, टोंकखुर्द Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!