शहर कांग्रेस ने मनाया मकर संक्रांति पर्व, तिल-गुड़ व पतंग वितरण कर दिया एकता का संदेश

देवास। सुख-समृद्धि, दान-पुण्य और उल्लास के पर्व मकर संक्रांति को शहर जिला कांग्रेस द्वारा गुरुवार को स्थानीय जवाहर चौक पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आमजन के बीच तिल-गुड़ एवं पतंगों का वितरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रयास गौतम ने शहरवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देवास शहर में जो एकता और सामाजिक सद्भाव की मिसाल है, उसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी त्योहार मिल-जुलकर, हंसी-खुशी और आपसी सम्मान के साथ मनाए जाने चाहिए।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता गुरचरण सिंह सलूजा, भगवान सिंह चावड़ा, सुधीर शर्मा, रोशन रायकवार, नरेंद्र यादव, नजर शेख, सुजीत सांगते, वंदना पांडे, अनिल गोस्वामी, नीरज नागर, रूपेश कल्याने, ईशान राणा, दिलीप सिंह, कल्याण सिंह पवार, निलेश वर्मा, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, शाजी हाशमी, रविंद्र सोनी, सुभाष वर्मा, अविनाश जेठवा, डैनी खान, पी.सी. हरोडे, प्रहलाद मिस्त्री, कल्लू भाई, राष्ट्रीय प्रिंस कटेसरिया, दीपेश हरोडे, ईश्वर हरोडे, रितेश सांगते, मुरलीधर गुप्ता, महेंद्र ठाकुर, रईस कामदार, विजय जलोदिया, मनीष परमार, ओमप्रकाश मंडलोई, विजय चौहान, मोनू मुकाती, मदनलाल मुकाती, उबेद शेख, राहुल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।




