टॉप न्यूज़देवासदेवासधर्मलोकल न्यूज़

टोंक कलां में विराट हिन्दू सम्मेलन संपन्न, दस गांवों से उमड़ा जनसैलाब

 “जात-पात की करो विदाई, हिन्दू सब भाई” का नारा गूंजा

टोंक खुर्द। टोंक खुर्द के समीपस्थ ग्राम टोंक कलां में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न हुआ। सम्मेलन में चिडावद मंडल के दस गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। विभिन्न गांवों से सर्व समाज के लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को समरसता और एकता का संदेश दिया।

सम्मेलन के अवसर पर अलग-अलग स्थानों से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बच्चे, महिलाएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार पर नन्ही-नन्ही बालिकाओं ने आगंतुकों का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में ग्रेवेटी कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रामलीला का शानदार मंचन किया गया, जिसमें भगवान राम, सीता, लक्ष्मण सहित रामायण के पात्रों की सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात सुमित मंडलोई ने देशभक्ति और समरसता से ओतप्रोत ओजस्वी कविता पाठ किया।

ग्रेवेटी कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने समरसता एवं निषादराज पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की, वहीं शारदा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भगतसिंह पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया।

मुख्य अतिथि संत सीताराम नानूखेड़ी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान राम ने कभी भेदभाव नहीं किया, उन्होंने शबरी माता के जूठे बेर भी प्रेमपूर्वक स्वीकार किए। जब भगवान ने भेदभाव नहीं किया तो हमें भी आपसी भेदभाव समाप्त करना चाहिए। उन्होंने जाति-पात मिटाकर एकता के साथ आगे बढ़ने और “जात-पात की करो विदाई, हिन्दू सब भाई” के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एकजुट रहकर ही सांप्रदायिक ताकतों का सामना किया जा सकता है तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक हिन्दू का कर्तव्य है।

कार्यक्रम को आरती शर्मा, कैलाश वाडिया और हिम्मत सिंह खिची ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में उपस्थित हजारों लोगों ने “जय श्रीराम” के नारे लगाए। इस अवसर पर गौ माता का पूजन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सहभोज का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। सम्मेलन का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ।

संजयसिंह गुर्जर संवाददाता -टोंकखुर्द

मैं, संजय सिंह गुर्जर, संवाददाता टोंकखुर्द, यह बताते हुए प्रसन्नता एवं गर्व का अनुभव कर रहा हूँ कि मुझे हाल ही में ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। ट्रुथ 24 की पत्रकारिता की परंपरा सत्य, ईमानदारी और आमजन की आवाज़ को प्रमुखता से सामने लाने की रही है। इसी उद्देश्य और विचारधारा से प्रेरित होकर मैं इस प्रतिष्ठित समाचार समूह से जुड़ा हूँ, ताकि क्षेत्र की जनसमस्याओं, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत कर सकूँ। प्रधान संपादक श्री राजेश धनेचा जी के कुशल एवं मार्गदर्शक नेतृत्व में कार्य करने का अवसर मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं आश्वस्त करता हूँ कि ट्रुथ 24 की गरिमा और पत्रकारिता के मूल्यों को सदैव बनाए रखते हुए ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करूँगा। मैं ट्रुथ 24 परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले समय में जनहित की पत्रकारिता में सकारात्मक योगदान दे सकूँगा। – संजय सिंह गुर्जर संवाददाता, टोंकखुर्द Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!