क्राइमदेवासदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

सतवास पुलिस नें 09 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

सतवास | 11 जनवरी 2026, देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र में “ऑपरेशन हवालात” के अंतर्गत सतवास पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मारपीट के एक प्रकरण में बीते 09 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

सतवास थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी दिनेश नायक पिता जोतसिंह बंजारा, निवासी वार्ड क्रमांक 10, सतवास, अपराध क्रमांक 250/2017 धारा 294, 323, 325 एवं 506 भादवि में लंबे समय से वांछित था और लगातार पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा था।

जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देशन में जिलेभर में 1 नवम्बर 2024 से “ऑपरेशन हवालात” संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत फरार इनामी एवं स्थाई वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता दी जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद आदित्य तिवारी के निर्देशन में सतवास थाना प्रभारी मोनज सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 10 जनवरी 2026 को सूचना मिलने पर आरोपी को देवास से गिरफ्तार कर न्यायालय देवास में प्रस्तुत किया गया।

उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवम्बर 2024 से अब तक कुल 800 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जिन पर कुल 1,61,500 रुपये का इनाम घोषित था।

पुरुषोत्तम चौबे संवाददाता - सतवास

मैं, पुरुषोत्तम चौबे, संवाददाता कन्नोद, जिला देवास, यह बताते हुए गर्व का अनुभव करता हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से पिछले 15 वर्षों से निरंतर जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इन 15 वर्षों की पत्रकारिता यात्रा में ट्रुथ 24 ने सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोच्च स्थान दिया है। ग्रामीण अंचलों की समस्याओं से लेकर आम जनता के सरोकारों तक, जनआवाज़ को निर्भीकता के साथ सामने लाने का जो दायित्व इस संस्थान ने मुझे सौंपा, वह मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों रहा है। प्रधान संपादक श्री राजेश धनेचा जी के कुशल, दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूती प्रदान की है। ट्रुथ 24 केवल समाचार पत्र नहीं, बल्कि सत्य, साहस और जनहित की पत्रकारिता का सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि भविष्य में भी इसी निष्ठा, प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना के साथ अपनी सेवाएँ देता रहूँगा। – पुरुषोत्तम चौबे संवाददाता, कन्नोद जिला देवास Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!