खरगोनटॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

ड्रेनेज से गुजर रही पेयजल पाइप लाइन, गुरुकृपा कॉलोनी के रहवासी दो साल से परेशान

खरगोन। 10 जनवरी, शहर सीमा से सटी बलवाड़ी पंचायत के प्रेमनगर स्थित गुरुकृपा कॉलोनी में ड्रेनेज लाइन के साथ बिछाई गई पेयजल पाइप लाइन को लेकर रहवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि ड्रेनेज और पेयजल दोनों पाइप लाइन में लगातार लीकेज हो रहा है, जिसके कारण घरों में गंदा व बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है।

कॉलोनी निवासी दीपक राठौड़, संतोष राठौड़, दयाराम राठौड़, कृष्ण मुरारी शर्मा, मनीषा राठौड़, मंजुला शुक्ला सहित अन्य रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी में पिछले लगभग 10 वर्षों से 200 से अधिक परिवार निवासरत हैं। बीते दो वर्षों से नलों में गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा है, जिससे मजबूर होकर अधिकांश परिवार पीने का पानी खरीदकर उपयोग कर रहे हैं।

रहवासियों का आरोप है कि कॉलोनाइजर द्वारा सड़क के बीच मामूली खुदाई कर ड्रेनेज लाइन और पेयजल पाइप लाइन को एक साथ बिछा दिया गया, जो आए दिन टूट-फूट का शिकार हो रही है। ड्रेनेज लाइन में होने वाले लीकेज के कारण गंदा पानी पेयजल पाइप लाइन में मिलकर सीधे घरों तक पहुंच रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

अंकुश महाजन ब्यूरो प्रमुख-खरगोन

ब्यूरो चीफ – खरगोन | सांध्य दैनिक Truth 24 और न्यूज़ पोर्टल 📞 संपर्क नंबर : 88789 77123 अंकुश महाजन Truth 24 न्यूज़ पोर्टल के एक समर्पित, कर्मठ और जुझारू पत्रकार हैं, जो खरगोन जिले में ब्यूरो चीफ के रूप में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। जमीनी पत्रकारिता, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी कार्यशैली की स्पष्ट पहचान है। कम समय में ही अंकुश महाजन ने अपनी सच्ची, बेबाक एवं तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से प्रशासन, आमजन और पत्रकारिता जगत में एक सशक्त पहचान स्थापित की है। वे सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों एवं ग्रामीण अंचलों की वास्तविक तस्वीर को प्रमुखता से मंच तक पहुँचाने में निरंतर सक्रिय रहते हैं। Truth 24 के मूल मंत्र “सत्य के साथ, जनता के साथ” को आत्मसात करते हुए अंकुश महाजन खबरों की विश्वसनीयता और गुणवत्ता बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनका कार्य न केवल पोर्टल की साख को मजबूत करता है, बल्कि युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। Truth 24 परिवार को ऐसे ईमानदार, निडर और प्रतिबद्ध ब्यूरो चीफ पर गर्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!