मकर संक्रांति से पहले सोनकच्छ पुलिस की सख्त कार्रवाई

चाइनीज मांझा बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में मांझा जब्त
सोनकच्छ | मकर संक्रांति पर्व के मद्देनज़र जिले में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सोनकच्छ पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चाइनीज मांझा बेचने व भंडारण करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में चाइनीज मांझा जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोत के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ दीपा मांडवे के निर्देशन में थाना प्रभारी सोनकच्छ निरीक्षक अजय गुर्जर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर सूचना पर दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश
थाना सोनकच्छ पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चुढ़ी बाखल, सोनकच्छ क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर एक दुकान से महिला संचालिका के कब्जे से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के गट्ठे जब्त किए। आरोपिया के विरुद्ध थाना सोनकच्छ पर अपराध क्रमांक 14/2026 धारा 223 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
दूसरी कार्रवाई में मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम सावेंर, खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास स्थित एक दुकान पर दबिश दी गई। यहां आरोपी पंकज जाट पिता हुकुमचंद जाट (19 वर्ष) निवासी ग्राम सावेंर द्वारा दुकान में कचरे के कार्टन के अंदर छिपाकर रखे गए चाइनीज मांझे के गट्ठे जब्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध थाना सोनकच्छ पर अपराध क्रमांक 13/2026 धारा 223 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मकर संक्रांति पर्व के दौरान चाइनीज मांझा से जनहानि की आशंका को देखते हुए विक्रय, भंडारण एवं उपयोग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपी
01. महिला आरोपिया 02. पंकज जाट पिता हुकुमचंद जाट, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सावेंर, थाना सोनकच्छ
जब्त सामग्री- प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के गट्ठे
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सोनकच्छ निरीक्षक अजय गुर्जर, उप निरीक्षक हिमांशु पाण्डेय, प्रधान आरक्षक कुलदीप सिंह, आरक्षक श्यामबिहारी, लक्ष्मण, सुनील, देवेंद्र, राजकुमार, रवि, महिला आरक्षक मोना एवं नेहा की सराहनीय भूमिका रही।




