टॉप न्यूज़देवासदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

जमीन विवादों के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस-प्रशासन की नई पहल

थाना कांटाफोड़ परिसर में आयोजित हुआ जनसुनवाई शिविर

कांटाफोड़ | 6 जनवरी 2025 पुलिस एवं प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर जमीन संबंधी विवादों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गहलोत एवं कलेक्टर देवास ऋतुराज सिंह के आदेश-निर्देशानुसार पुलिस और राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई के माध्यम से भूमि विवादों के निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

इसी क्रम में मंगलवार को थाना कांटाफोड़ परिसर में जमीन विवाद निराकरण हेतु जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नायब तहसीलदार सतवास कन्नौजे, राजस्व विभाग का स्टाफ, थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

जनसुनवाई के दौरान कुल 12 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं, जिनमें से 02 मामलों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष प्रकरणों में आवेदकों को विधिसम्मत कार्रवाई हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए।

जिन मामलों में अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण की शिकायतें सामने आईं, उन्हें तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर कब्जा हटाने की कार्रवाई हेतु मार्गदर्शन दिया गया। वहीं सीमांकन से जुड़े मामलों में नियमानुसार प्रक्रिया अपनाने की समझाइश दी गई।

नामांतरण संबंधी मामलों में आवेदकों को पुराने राजस्व रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस-प्रशासन की इस संयुक्त पहल से आमजन को स्थानीय स्तर पर त्वरित राहत मिलने की उम्मीद है, साथ ही भूमि विवादों में पारदर्शिता और विश्वास भी बढ़ेगा।

पुरुषोत्तम चौबे संवाददाता - सतवास

मैं, पुरुषोत्तम चौबे, संवाददाता कन्नोद, जिला देवास, यह बताते हुए गर्व का अनुभव करता हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से पिछले 15 वर्षों से निरंतर जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इन 15 वर्षों की पत्रकारिता यात्रा में ट्रुथ 24 ने सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोच्च स्थान दिया है। ग्रामीण अंचलों की समस्याओं से लेकर आम जनता के सरोकारों तक, जनआवाज़ को निर्भीकता के साथ सामने लाने का जो दायित्व इस संस्थान ने मुझे सौंपा, वह मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों रहा है। प्रधान संपादक श्री राजेश धनेचा जी के कुशल, दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूती प्रदान की है। ट्रुथ 24 केवल समाचार पत्र नहीं, बल्कि सत्य, साहस और जनहित की पत्रकारिता का सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि भविष्य में भी इसी निष्ठा, प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना के साथ अपनी सेवाएँ देता रहूँगा। – पुरुषोत्तम चौबे संवाददाता, कन्नोद जिला देवास Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!