स्व. श्रीमती रीना मंडलोई के निधन पर शोक सभा, विधायक अरुण भीमावद ने दी श्रद्धांजलि

मक्सी। समीपस्थ ग्राम सूरजपुर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी नारायण सिंह मंडलोई की पुत्रवधू स्वर्गीय श्रीमती रीना मंडलोई के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। इसी क्रम में शाजापुर विधानसभा के विधायक अरुण भीमावद आज ग्राम सूरजपुर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर विधायक श्री भीमावद ने कहा कि “विधानसभा का हर गांव मेरा परिवार है। सुख-दुख की इस घड़ी में मैं आपके साथ खड़ा हूं और जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।” उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक संवेदना कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोलू पटेल, महामंत्री नानू पंड्या, जिला महामंत्री जुगल नाहर, सरपंच नकुल पटेल, अनिल पटेल, विष्णु मंडलोई, सिंगाराम मंडलोई, रामेश्वर मंडलोई, कालूराम मंडलोई, संतोष मंडलोई, राहुल मंडलोई, मनोज मंडलोई, लखन फौजी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।




