टॉप न्यूज़देवासदेवासधर्ममध्य प्रदेशराजनीतिलोकल न्यूज़

हिंद रक्षक संगठन की प्रेस वार्ता, मकर संक्रांति पर 23वां भव्य पतंग महोत्सव, 7 हजार पतंगों का होगा वितरण

देवास। हिंद रक्षक संगठन देवास द्वारा श्रष्टि क्लब में मकर संक्रांति पर्व को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में आयोजक मनीष सेन (नेता सत्तापक्ष, नगर निगम) ने प्रतिवर्ष होने वाले मकर संक्रांति आयोजन की रूपरेखा और इसके सांस्कृतिक महत्व को विस्तार से साझा किया।

मनीष सेन ने बताया कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति में संस्कारों और परंपराओं का प्रतीक पर्व है। शहर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला भव्य पतंग महोत्सव एवं तिलगुड़-लाडू वितरण जनभागीदारी और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। इस वर्ष भी नावेल्टी चौराहा पर आयोजन का 23वां वर्ष मनाया जाएगा, जिसमें विधायक सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजन में बड़ी संख्या में आमजन सहभागिता करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस बार 7,000 पतंगों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से होगी। वहीं, एमजी रोड पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण व्यापारियों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए देर शाम होने वाली भजन संध्या को इस वर्ष स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।

हिंद रक्षक संगठन ने नागरिकों से अपील की कि वे उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, परंपराओं का सम्मान करें और सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए मकर संक्रांति को उल्लास और सद्भाव के साथ मनाएं।

Rajesh Dhanecha editor in chief

राजेश धनेचा मध्यप्रदेश के एक सक्रिय, निडर और जनसमर्थक पत्रकार हैं, जिन्होंने वर्षों तक अपने मजबूत लेखन, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जमीनी हकीकत को सामने लाने की प्रतिबद्धता से मीडिया जगत में एक अलग पहचान बनाई है। वे ‘Truth 24’ सांध्य दैनिक अख़बार के प्रकाशक, मुद्रक और प्रधान संपादक हैं। आपके नेतृत्व में ‘Truth 24’ प्रदेश के विश्वसनीय और तेज़ी से बढ़ते समाचार माध्यमों में से एक बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!