देवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर किसान संगठन सक्रिय। कलेक्टर से मुलाकात कर किसानों को उचित मुआवजा एवं फसल बीमा दिलाने की मांग रखी

सोनकच्छ।अचानक मौसम बिगड़ने के कारण 27 जनवरी की शाम तेज हवा के साथ हुई ओलावृष्टि एवं बारिश से देवास जिले में किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से सोनकच्छ तहसील के ग्राम पिरपालड़िया, सुरजना, इकलेरा, रलायती जमली , महू,तथा हाटपिपल्या तहसील के ग्राम खजुरिया बीना, देवगढ़, बढ़िया, मांडू, आमला ताज एवं हीरापुर में किसानों की खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं।

इस संबंध में किसानों द्वारा जानकारी दिए जाने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक गोठी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह से फोन पर चर्चा कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।

किसान हित में त्वरित पहल करते हुए 28 जनवरी की को लगभग दोपहर 1 बजे कलेक्टर ऋतुराज सिंह सर्वे दल के साथ सोनकच्छ–हाटपिपल्या क्षेत्र के निरीक्षण हेतु पहुंचे। इस दौरान सोनकच्छ बायपास पर संगठन के पदाधिकारियों—प्रदेश महामंत्री त्रिलोक गोठी, जिला महामंत्री संतोष जाट एवं तहसील अध्यक्ष भगवान सिंह गुर्जर—ने फोरलेन धतुरिया राम मार्ग पर कलेक्टर से मुलाकात कर किसानों को उचित मुआवजा एवं फसल बीमा दिलाने की मांग रखी।

कलेक्टर ने संगठन पदाधिकारियों एवं किसानों को आश्वस्त किया कि सभी पात्र किसानों का सर्वे कर मध्यप्रदेश शासन की कंडिका 4-6(क) के अंतर्गत फसल नुकसान की भरपाई शीघ्र की जाएगी तथा किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के तहसील संरक्षक दुर्गा प्रसाद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरि सिंह सेंधव, बद्रीलाल पाटीदार, सचिन सिंह राजपूत, छतर सिंह राजपूत, जितेन्द्र विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

किसानों ने संगठन व प्रशासन की त्वरित पहल का स्वागत करते हुए शीघ्र सर्वे व राहत की अपेक्षा जताई।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!