शाजापुर
Trending

कौटिल्य एज्यूकेशन एकेडमी में दो दिवसीय स्पोर्ट्स डे संपन्न, बच्चों ने दिखाया अनुशासन और खेल भावना

स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है : यादव

स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है : यादव

कौटिल्य एज्यूकेशन एकेडमी में दो दिवसीय स्पोर्ट्स डे संपन्न, बच्चों ने दिखाया अनुशासन और खेल भावना

शाजापुर। मनीष कुमार जिला ब्यूरो प्रमुख

शरीर में ऊर्जा के लिए जैसे भोजन आवश्यक है, उसी प्रकार शारीरिक स्फूर्ति एवं तेज दिमाग के लिए स्वस्थ शरीर का होना जरूरी है, जो खेलों के माध्यम से संभव है। क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में रुचि रखना भी अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विद्यालय में प्रतिवर्ष स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया जाता है, ताकि बच्चों का मानसिक विकास होने के साथ-साथ शारीरिक विकास भी हो सके।

उक्त विचार एबी रोड स्थित कौटिल्य एज्यूकेशन एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय स्पोर्ट्स डे के समापन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथि यादव ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि खेलों से हमें प्रतिस्पर्धा की भावना सीखने को मिलती है, जो जीवन के हर क्षेत्र में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती है। साथ ही खेल अनुशासन सिखाते हैं, जो सफलता की नींव है।

उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर, वैष्णवी शर्मा, हरमनप्रीत कौर, लिएंडर पैस सहित जितने भी महान खिलाड़ी हुए हैं, उनके जीवन में एक समानता रही है—जल्दी उठना और अनुशासन का पालन करना। यही आदतें उनकी सफलता की सीढ़ी बनीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र सिंह डोडिया ने कहा कि खेल हमें प्रतिस्पर्धा करना सिखाते हैं। यह प्रतिस्पर्धा केवल मैदान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में होनी चाहिए, तभी सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।

विद्यालय की संचालिका शशि यादव ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासनिक समिति के अधिकारी पंकज यादव, उप-प्राचार्य रामकृष्ण पाटीदार, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

जीत के बाद हारने वाले को भी लगाया गले

स्पोर्ट्स डे के दूसरे दिन शनिवार को विद्यालय परिसर में वॉलीबॉल, रिले रेस, बैडमिंटन, खो-खो, चेयर रेस, डिस्क थ्रो, क्रिकेट, शॉट पुट सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। कई मुकाबलों में जीतने वाले खिलाड़ियों ने हारने वाले साथियों को गले लगाकर अपनी जीत की खुशी साझा की, जो खेल भावना का श्रेष्ठ उदाहरण रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार की ओर से ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!