कन्या माध्यमिक विद्यालय सोनकच्छ में वार्षिक उत्सव, पुरस्कार वितरण एवं कक्षा आठवीं की छात्राओं का विदाई समारोह सम्पन्न
कन्या माध्यमिक विद्यालय सोनकच्छ में वार्षिक उत्सव, पुरस्कार वितरण एवं कक्षा आठवीं की छात्राओं का विदाई समारोह सम्पन्न
सोनकच्छ। शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय (डाक बंगला रोड) सोनकच्छ में वार्षिक उत्सव, पुरस्कार वितरण एवं कक्षा आठवीं की छात्राओं का विदाई समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री सौभाग सिंह ठाकुर रहे, जबकि अध्यक्षता बीआरसी श्री संतोष शर्मा ने की।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती चंद्रकांता बेस, श्रीमती नयना पाठक, श्री भूपेंद्र कुमार गुप्ता, रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री दिनेश राठौर, सहायक मंडलाध्यक्ष श्री दिनेश कारपेंटर, ज्योति वाडेकर, जितेंद्र सिंह बघेल तथा एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका पतरोड उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला पहनाकर रीना गुप्ता, चंद्रमणि जोशी, जाकिर हुसैन फेमी, कमल राठौर, मांगीलाल सोलंकी एवं धर्मेंद्र चौधरी द्वारा किया गया। शब्दों से स्वागत विजय श्री जायसवाल ने किया।
इसके पश्चात छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी कार्यक्रमों को उपस्थित जनसमूह द्वारा सराहा गया। ओल्ड एज होम विषय पर आधारित प्रस्तुति की सभी ने विशेष प्रशंसा की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भूपेंद्र कुमार गुप्ता, अमृतलाल जी गुलेरिया, चंद्रकांता बेस, इरशाद खान, नीतू रैकवार एवं दिनेश कारपेंटर द्वारा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं वर्षभर की सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को श्री सौभाग सिंह ठाकुर की ओर से उनके पिता स्व. मोती सिंह ठाकुर की स्मृति में शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वर्षभर में आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक फारुख खान द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन छात्रा संघ की अध्यक्ष रितिका धनवान ने किया।
कार्यक्रम में मनीषा चौहान, दशरथ पटेल, रवि जायसवाल, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, पिंकेश उपाध्याय, राजेश परमार, रितु जोशी, दशरथ सिंह पटेल, रवि जायसवाल, मुस्कान ड्रीम्स के प्रोजेक्ट एसोसिएट मधुसूदन बाडोलिया, ऋतु जोशी, कंप्यूटर ऑपरेटर राधा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएँ, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।




