देवासमध्य प्रदेश

प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन का वार्षिक स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न।

बिजोनिया तीसरी बार बनाए गए तहसील अध्यक्ष,

प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन का वार्षिक स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न।

बिजोनिया तीसरी बार बनाए गए तहसील अध्यक्ष,

सोनकच्छः-सेवानिवृत्त कर्मचारी सरकार के ऊपर कोई बोझ नहीं होता है बल्कि नींव के पत्थर समान है। प्रदेश को उन्नति की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है अपने जीवन का अमुल्य व कीमती समय प्रदेश के लोगों की सेवा में समर्पित किया है। यह शासन-प्रशासन को नहीं भुलना चाहिए। सरकार को उनका हक व अधिकार समय पर देना चाहिए। यदि शासन भेदभावपूर्ण रवैया अपनाकर अधिकार छीनता है तो हम सब मिलकर ऐसा होने नहीं देगें। उक्त संबोधन रविवार को प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के वार्षिक स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी ने व्यक्त किए। विशेष अतिथि के रूप में जिला संरक्षक अरविन्द पाण्ड़े, एस. के. शाह देवास, हाईकोर्ट अभिभाषक श्रीमती मंजुला मुकाती, के.सी. नागर देवास, कमलचन्द्र जैन, सतवास तह. अध्यक्ष बाबुलाल मालवीय, टोंकखुर्द तह. अध्यक्ष ठाकुरप्रसाद बिलावलिया, देवास तह. अध्यक्ष बाबुलाल मालवीय मंचासीन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष प्रहलादसिंह बिजोनिया ने की। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी के चित्र का पूजन-अर्चन व माल्यार्पण किया तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत अनोखीलाल मालवीय, रमेशचन्द्र सोनी, कमलकिशोर गुप्ता, …. आदि ने किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष प्रहलादसिंह बिजोनिया ने दिया। सरस्वती वंदना लखनलाल पाठक ने प्रस्तुत की। गत वर्ष का आय-व्यय व गतिविधियों का ब्यौरा सचिव रमेशचन्द्र शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भारत द्विवेदी, सौभागसिंह ठाकुर, मुनव्वर खां पठान, लीलाधर रलौती, अ. सिद्विक पठान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के बीच-बीच में लक्की ड्रा का भी आयोजन हुआ। गत वर्ष दिवंगत हुए पेंशनरों को दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्वांजली दी गई। कार्यक्रम का संचालन युसुफ मोहम्मद शेख व आभार अमरसिंह मालवीय ने माना। इस अवसर पर धीरजसिंह कुशवाह, बाबुलाल शर्मा, दीपक शर्मा, चन्दरसिंह कुशवाह सहित देवास, सतवास, खांतेगाव, टोंकखुर्द सहित अन्य तहसीलों के पेंशनर्स पदाधिकारीगण शामिल हुए।

-ः अतिथियों द्वारा इनका किया सम्मान :-

अमृत महोत्सव अंतर्गत 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले चार पेंशनर्स सदस्य देवीलाल सोलंकी, प्रहलादसिंह राठौर, अम्बाराम मालवीय व भगवती प्रसाद जोशी का प्रशस्ति पत्र, शील्ड व शॉल भेंटकर सम्मान किया गया। नवीन सदस्य कैलाश चौधरी, राजेन्द्रसिंह गौड़, अजाबसिंह परिहार, हीरालाल मालवीय, पुरूषोत्तम सोनी, विक्रमसिंह कुशवाह, केशरसिंह जायसवाल, कैलाश सोलंकी, अब्दुल सिद्विक खां पठान, सजनलाल सरगवंशी, गोकुलचन्द्र करवाड़िया, दशरथसिंह बघेल, लखनलाल पाठक, रमेशचन्द्र यादव, हेमराज मोठिया, गोवर्धनलाल बारोट, ठाकरसिंह ठाकुर, रूपसिंह चौहान, शिवनारायण शर्मा, कमलसिंह मालवीय, कैलाशचन्द्र परमार, नरेन्द्र कुमार जाजू, नारायणसिंह चौधरी, जानकीलाल कुम्भकार का शॉल, स्मृति चिन्ह व पुष्पहार पहनाकर कर सम्मान किया गया। वहीं स्व. मोतीसिंह जी ठाकुर मा.सा. की स्मृति में उनके पुत्र समाजसेवी सौभागसिंह ठाकुर ने समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पेंशनर सचिव रमेशचन्द्र शर्मा सोनकच्छ का चांदी का पेन, डायरी व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।

बिजोनिया तीसरी बार बनाए गए अध्यक्ष

इस वर्ष तहसील अध्यक्ष का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया था कार्यक्रम के दौरान समस्त सदस्यों ने सर्वानुमति से तीसरी बार प्रहलादसिंह बिजोनिया को तहसील अध्यक्ष बनाया गया। जिनका पुष्पहार पहनाकर स्वागत व सम्मान कर आगामी कार्यभार सौपा गया।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!