क्राइमदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

गंधर्वपुरी में पानी की मोटर व ट्यूबवेल केबल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सोनकच्छ।थाना सोनकच्छ अंतर्गत अपराध क्रमांक 40/25.01.26, धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत दर्ज पानी की मोटर एवं ट्यूबवेल मोटर की केबल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 26 जनवरी 2026 को की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गंधर्वपुरी से पानी की मोटर एवं ट्यूबवेल मोटर की केबल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। चोरी गई सामग्री की कुल कीमत लगभग 8,000 रुपये आंकी गई है।

मुखबिर सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी सोनकच्छ द्वारा विशेष टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा ग्राम गंधर्वपुरी एवं घटना स्थल के आसपास तलाश कर मुखबिर की सूचना पर संदेही नितेष कुशवाह पिता पदम सिंह कुशवाह (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम गंधर्वपुरी से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से पानी की मोटर एवं लगभग 100 फीट अधजली ट्यूबवेल मोटर केबल बरामद की गई।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपी नितेष कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथी रविन्द्र कुशवाह एवं धारा सिंह कुशवाह की तलाश जारी है।

जप्त मशरूका

पानी की मोटर

ट्यूबवेल मोटर की केबल (लगभग 100 फीट, अधजली)

कुल कीमत — लगभग 8,000 रुपये

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय गुर्जर, सउनि. आर.सी. पोरवाल, सउनि. अजय शर्मा, प्र.आर. 429 हरिओम यादव, आर. 603 कपील वर्मा, आर. 1049 सुनील एवं आर. 670 श्याम बिहारी की सराहनीय भूमिका रही।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!