क्राइमटॉप न्यूज़देवासदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

सोनकच्छ पुलिस का ‘प्रहार’, अवैध शराब तस्करी पर करारा वार, 62 लीटर से अधिक शराब व कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सोनकच्छ पुलिस का निरंतर प्रहार

देवास। जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के तहत देवास पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत थाना सोनकच्छ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुख्ता मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम धतुरिया रोड पर दबिश देकर अवैध शराब परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 07 पेटी कुल 62.280 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा एक मारुति स्विफ्ट कार जब्त की गई।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देशन में जिलेभर में संगठित अपराध व अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी सोनकच्छ निरीक्षक अजय गुर्जर ने अपनी टीम के साथ यह कार्रवाई की।

दिनांक 2 जनवरी की रात्रि थाना सोनकच्छ पुलिस ने ग्राम धतुरिया रोड पर एंबुस लगाकर एक नीले रंग की मारुति स्विफ्ट कार को रोका। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विशाल दरबार एवं दिलीप बागवान, दोनों निवासी सावेंर, बताए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब की कीमत 28 हजार 700 रुपये तथा कार की कीमत 5 लाख रुपये आंकते हुए कुल 5 लाख 28 हजार 700 रुपये का मश्रुका जब्त किया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 04/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

विशाल दरबार पिता लाखन सिंह दरबार, उम्र 24 वर्ष, निवासी सावेंर, दिलीप बागवान, निवासी सावेंर

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय गुर्जर, उप निरीक्षक हिमांशु पाण्डेय सहित पुलिस टीम के हरिओम यादव, संतोष, विकास, राजेश, श्यामबिहारी, लक्ष्मण, सुनील, देवेंद्र, अखिलेश एवं मौन की विशेष भूमिका रही।

लगातार की जा रही इस तरह की कार्रवाइयों से साफ है कि देवास पुलिस अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ निरंतर प्रहार कर रही है और जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Rajesh Dhanecha editor in chief

राजेश धनेचा मध्यप्रदेश के एक सक्रिय, निडर और जनसमर्थक पत्रकार हैं, जिन्होंने वर्षों तक अपने मजबूत लेखन, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जमीनी हकीकत को सामने लाने की प्रतिबद्धता से मीडिया जगत में एक अलग पहचान बनाई है। वे ‘Truth 24’ सांध्य दैनिक अख़बार के प्रकाशक, मुद्रक और प्रधान संपादक हैं। आपके नेतृत्व में ‘Truth 24’ प्रदेश के विश्वसनीय और तेज़ी से बढ़ते समाचार माध्यमों में से एक बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!