इंदौरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

अभ्युदय यूनिवर्सिटी में निमाड़ का सबसे बड़ा स्कॉलरशिप टेस्ट, 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता

मेधावी छात्रों को मिलेगी डेढ़ करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप

अंकुश महाजन ब्यूरो प्रमुख -खरगोन। जिले के खंडवा रोड स्थित गुवाड़ी फाटे पर संचालित अभ्युदय विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए निमाड़ अंचल का सबसे बड़ा स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित किया। तीन दिवसीय इस आयोजन में 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस स्कॉलरशिप परीक्षा में खरगोन, बड़वानी और खंडवा जिलों के 100 से अधिक शासकीय एवं निजी विद्यालयों से जुड़े कक्षा 12वीं एवं यूजी फाइनल ईयर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।

इस आयोजन के अंतर्गत चयनित मेधावी विद्यार्थियों को कुल डेढ़ करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक सहयोग मिलेगा।

परीक्षा के सफल समापन के पश्चात सभी सहभागियों को अभ्युदय विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रमाण-पत्र वितरित कर प्रोत्साहित किया गया।

यूनिवर्सिटी प्रबंधन के विक्रम सिंह परमार ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य निमाड़ क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा से जोड़ना, प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

यह स्कॉलरशिप टेस्ट विज्ञान, वाणिज्य, कला, प्रबंधन एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एक स्वर्णिम अवसर साबित हुआ।

शिक्षा विशेषज्ञों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे निमाड़ अंचल में शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया।

अभ्युदय विश्वविद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे छात्र हितैषी एवं जनहितकारी आयोजनों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

टीना शर्मा विशेष संवाददाता

मैं, टीना शर्मा, SIT प्रमुख मध्यप्रदेश, यह बताते हुए अत्यंत गर्व का अनुभव कर रही हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से लंबे समय से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दीर्घ पत्रकारिता यात्रा में ट्रुथ 24 ने सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी समस्याओं तक, आमजन की आवाज़ को मजबूती और निर्भीकता के साथ उठाने का जो मंच इस संस्थान ने मुझे प्रदान किया, वह मेरे लिए गौरव और सम्मान की बात है। प्रधान संपादक राजेश धनेचा के कुशल, दूरदर्शी और सशक्त मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल मूल्यों को जीवंत बनाए रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करने वाला एक सशक्त जनमंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ और आशा करती हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। – Tina Sharma SIT Head, Madhya Pradesh Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!