अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई

देवास | 19 दिसंबर 2025 कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 19 दिसंबर 2025 को आबकारी टीम देवास द्वारा बालगढ़ रोड स्थित भोलेनाथ मंदिर के पास, बस स्टैंड एवं स्टेशन रोड क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों एवं ढाबों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने 50 पाव देशी मदिरा प्लेन, 44 पाव विदेशी मदिरा, 03 बोतल विदेशी मदिरा एवं 06 कैन बीयर बरामद की।
मामले में 02 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं। जप्त की गई मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 15,200 रुपये बताया गया है।
आज की कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक बाल मुकुंद गौड़, आरक्षक राजा राम रायकवार, निहाल खत्री, निकिता परमार, अरविंद जिनवाल एवं बालकृष्ण जायसवाल शामिल रहे।
आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी है।




