क्राइमदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

पीपलरावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

पीपलरावां | 29 दिसंबर 2025। पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोत के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीपलरावां पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जामु वाला रोड क्षेत्र से एक युवक को अवैध धारदार खटकेदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28 दिसंबर 2025 को थाना पीपलरावां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जामु वाला रोड पीपलरावां क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहा है।

सूचना की तस्दीक के लिए तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध लोहे का खटकेदार धारदार चाकू बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरुण पिता रामेश्वर मालवीय, उम्र 20 वर्ष, निवासी संजय नगर, देवास बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पीपलरावां में अपराध क्रमांक 433/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

गिरफ्तार आरोपी

अरुण पिता रामेश्वर मालवीय (20), निवासी संजय नगर, देवास

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार गौतम, उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक संजय तथा आरक्षक महेंद्र, मनोज एवं देवेंद्र की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

टीना शर्मा विशेष संवाददाता

मैं, टीना शर्मा, SIT प्रमुख मध्यप्रदेश, यह बताते हुए अत्यंत गर्व का अनुभव कर रही हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से लंबे समय से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दीर्घ पत्रकारिता यात्रा में ट्रुथ 24 ने सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी समस्याओं तक, आमजन की आवाज़ को मजबूती और निर्भीकता के साथ उठाने का जो मंच इस संस्थान ने मुझे प्रदान किया, वह मेरे लिए गौरव और सम्मान की बात है। प्रधान संपादक राजेश धनेचा के कुशल, दूरदर्शी और सशक्त मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल मूल्यों को जीवंत बनाए रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करने वाला एक सशक्त जनमंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ और आशा करती हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। – Tina Sharma SIT Head, Madhya Pradesh Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!